ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों, पुलिस और सफाईकर्मियों को बांधी राखी

ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों, पुलिस और सफाईकर्मियों को बांधी राखी

रतलाम। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पत्रकार कॉलोनी एवं डोंगरे नगर के संयुक्त तत्वावधान में भाइ-बहनों के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन केन्द्र पर उत्साह के साथ मनाय गया। आध्यात्मिक जगत के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउन्ट आबू से आई राखी बांधकर मुख मीठा कराया गया।
इस अवसर पर पार्षदों, पत्रकार बंधुओ एवं सफाईकर्मी भाई व बहनों के साथ  स्नेह मिलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सेवाकेंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी द्वारा रक्षासूत्र बांधकर इस पावन पर्व का वर्तमान समय में क्या महत्व है, हमारा सच्चा रक्षक कौन है? किस प्रकार इस पर्व को मनाया जाना चाहिए और इन पर्वो के माध्यम से मीडिया किस प्रकार समाज को नई दिशा दे सकता है आदि विषयों पर प्रकाश डाला। साथ ही आपने परमात्मा को खर्ची के रूप में अपने अंदर के कोई ना कोई अवगुणों को त्याग करने की प्रतिज्ञा कराई।
इसके साथ ही समस्त अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकों के निवास पर जाकर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बतलाया। उनमें मुख्य रूप से नगर विधायक चेतन्य काश्यप, उद्योगपति एवं समाजसेवी भ्राता अनोखीलाल कटारिया, उद्योगपति मदनलाल कटारिया, नगर महापौर भ्राता प्रहलाद पटेल, मुख्य रेलमंडल प्रबंधक रजनीश कुमार, सिक्ख धर्म के गुरु ज्ञानी, शहर काजी अहमद जी, कांग्रेस नेता बहन यास्मीन शेरानी, गुरु तेग बहादुर स्कूल के संचालक गुरूनाम सिंह, अखंड आश्रम के गुरुजी एरोकेम कंपनी के मालिक  निलेश पटेल व राजेश पटेल तथा अन्य गणमान्य नागरिकों को रक्षासूत्र बांधकर आध्यात्मिक संदेश दिया गया। इसके साथ ही जन चेतना मुख बधीर बच्चो के स्कूल में तथा पुलिस कंट्रोल रूम में भी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।