आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी का संकल्प आवश्यक, कार्यशाला में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान भी किया

आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वदेशी का संकल्प आवश्यक, कार्यशाला में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान भी किया

रतलाम : भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इसे मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। कार्यशाला मे भाजपा के नवनियुक्त सभी जिला पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान किया गया।
पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते आ रहे हैं। उनकी प्रेरणा से भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाना का निर्णय लिया है। इस अभियान की सफलता के लिए स्वदेशी का संकल्प आवश्यक है।
उपाध्याय ने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू होगा और 25 दिसंबर को अटलजी की जयंती तक चलेगा। अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जो स्वदेशी को प्रोत्साहित करेंगे। अभियान के लिए जिले के बाद सभी मंडलों में भी कार्यशाला होगी।
इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आत्मनिर्भर भारत जिला टोली संयोजक जिला महामंत्री महेश सोनी, सहसंयोजक शैलेंद्र डागा, पद्मा जायसवाल, रजनीश जैन, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी आदि मंचासीन रहे। संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने माना।