यूनियन की महिला समिति ने किया गरबे का आयोजन, पूर्णिमा उत्सव में रेल परिवार ने खेला गरबा
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन महिला समिति द्वारा शरद पूर्णिमा पर महिला रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। विशेष परिधान में महिला रेलकर्मियों ने देर रात तक गरबा रास कर माता के प्रति अपनी आराधना प्रदर्शित की। महिला समिति का यह आयोजन जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर किया गया।
कार्यक्रम में रेल मंडल महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अश्वनी शर्मा एवं समस्त महिला कल्याण समिति सदस्याएं उपस्थित रही।

कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक महिला रेल कर्मचारियों ने माँ दुर्गा के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य कर धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रबंधन, अनुशासन और ऊर्जा ने इस आयोजन को सचमुच यादगार बना दिया।

आयोजन को सफल बनाने में महिला समिति की
श्रीमती सीमा अभय कौशिक, श्रीमती अंतिम बाला गर्ग, श्रीमती कांता अशोक तिवारी, श्रीमती नमिता कुमायू, कुमारी रूपाली, श्रीमती सोनू सोनी, श्रीमती प्रीति शाह, योगी जादौन, अनीता वर्मा, रितिका वर्मा, दीपिका बैरागी, नेहा सोलंकी, गीता तनवर, स्नेहलता सिसोदिया, लीना नागदे, सुनीता बौरासी, नम्रता यादव, आरती बौरासी, मधुबाला, बीना मुरलीधरन, रश्मि सिंह, मधु जायसवाल, मीना वैष्णव एवं अन्य महिला समिति कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।

साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में यूनियन के अशोक तिवारी, हरीश चांदवानी, हेमंत मिश्रा, पंकज पंवार, पल्लव उपाध्याय, अखिल शर्मा, पीयूष व्यास, आशीष यादव, कपिल गुर्जर, सुनील चतुर्वेदी, हरेंद्र यादव, भूपेंद्र गुर्जर, राजेश दांगी, मनीष जोशी, दीपक वाघेला, वेणी प्रसाद मीणा, राजकुमार गुर्जर, प्रताप एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

