महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान,  महर्षि वाल्मीकि सनातन धर्मसभा विकास समिति ने मनाई जयंती

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान,  महर्षि वाल्मीकि सनातन धर्मसभा विकास समिति ने मनाई जयंती

रतलाम। महर्षि वाल्मीकि सनातन धर्मसभा विकास समिति के तत्वावधान में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चार दिवसीय वाल्मीकिजी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसके तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित  की गई। जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल विश्व गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के सौजन्य से दीप यज्ञ पंडित पातीराम शर्मा के सान्निध्य में ट्रस्ट प्रतिनिधियों द्वारा कराया गया।

मुख्य आयोजन जयंती वाल्मीकि महायज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ, जो चार पारी में जाकर समाप्त हुआ। खेल, नृत्य, भाषण, चित्रकला, गायन आदि के प्रतिभागियों, उच्च अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंदजी के आतिथ्य में प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिह्न, रनिंग शील्ड, कप, सिल्वर, गोल्ड मेडल देकर किया गया। महर्षि वाल्मीकि के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। महाआरती के पश्चात सामाजिक समरसता का भोजन (भंडारा) किया गया। समिति संयोजक कमल भाटी वाल्मीकि, अध्यक्ष शिवपाल छप्री ने बताया कि संपूर्ण कार्य में खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धुलिया, आयोजन प्रभारी जयश्री भाटी, देवहंस गोसर, शैलेंद्र मेहना, सुमित गोसर, मनोज छप्री आदि उपस्थित रहे।