दैनिक भोजन में तिरंगा थाली का समावेश आवश्यक, पोषण जागरुकता कार्यक्रम में बताया इसका महत्व

दैनिक भोजन में तिरंगा थाली का समावेश आवश्यक, पोषण जागरुकता कार्यक्रम में बताया इसका महत्व

रतलाम : बाजना बस स्टैंड के समीप स्थित प्रजापति धर्मशाला में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 43, 44, 45 और 49 के पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आइवायसीएफ (इनफंट एंड यंग चाइल्ड फिडिंग) संबंधी जानकारी दी गई तथा मोटे अनाज के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि दैनिक भोजन में तिरंगा थाली का समावेश आवश्यक है। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व संतुलित मात्रा में प्राप्त हों। महिलाओं और बच्चों में एनीमिया (रक्ताल्पता) को संतुलित खानपान द्वारा कैसे दूर किया जा सकता है, इस विषय पर भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया। सहायक संचालक भारती डांगी ने कहा कि हम हमेशा ताजा खाना खाते हैं। वेस्टर्न कंट्रीज वाले प्रिजर्व करके रखते हैं। फिर कहते हैं इसलिए हमारा खाना सबसे अच्छा खाना है।
विभाग द्वारा अलग-अलग पौष्टिक आहार के व्यंजन भी रखे गए। अधिकारियों व पार्षदों ने पौष्टिक आहार से बने व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। सभी ने एक मत होकर कहा कि हम भी अपने बच्चों को ऐसा ही भोजन खाने को देंगे और पौष्टिक आहार का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करेंगे। संचालन मालती शर्मा ने किया। आभार ममता तिवारी ने माना। पर्यवेक्षक नीलम वाघेला, ममता तिवारी, भावना बोरीवाल, लक्ष्मी चौहान सहित सभी वार्डों की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं उपस्थित रहीं।