सर्किल जेल में धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण, खाटूश्यामजी भजनों से गुंजा जेल परिसर

सर्किल जेल में धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण, खाटूश्यामजी भजनों से गुंजा जेल परिसर

रतलाम। सर्किल जेल रतलाम में मप्र शासन और जेल मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धुम धाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा के कारावास में हुआ था।  श्रीकृष्ण के जन्म पर पूरें ब्रह्मांड  में उत्सव मनाया गया था। उसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रतलाम सर्किल जेल में ईस पर्व पर भव्य उत्सव मनाया गया और जेल परिसर में भगवान कान्हा व खाटूश्यामजी की झांकी बनाई साथ ही भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।


इस दौरान यहां कैदियों ने श्री कृष्ण के भजनों पर झूम कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।  आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदिप उपाध्याय, युवामोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, उपजेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने, आयोजनकर्ता जलज सांखला, सजल छाजेड़ सहित गणमान्यजन उपस्थित रहें। उपजेल अधीक्षक मकवाना ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।