शहर महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा, किया प्रचार

शहर महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा, किया प्रचार
रतलाम शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी चारों ब्लॉकों में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करते हुए सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें करीब 250 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई सभी महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की घोषणाओं की विस्तृत जानकारी समझाकर अधिक से अधिक कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित किया गया सभी महिलाएं अपने-अपने बूथ में सक्रिय होकर कार्य करें घर-घर तक कमलनाथ द्वारा की गई घोषणाओं को पहुंचाया जाए इस पर सभी महिलाओं ने एकमत होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करने को कहा यह मीटिंग सभी ब्लॉकों में नासिक से पधारी लोकसभा प्रभारी कुसुम चव्हाण द्वारा ली गई
             इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा विधानसभा प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का स्वागत महिलाओं द्वारा किया गया तथा दोनों अतिथियों ने अपने उद्बोधन दिए महिलाओं में पारस दादा को प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्याप्त है
                यह सभी जानकारी शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी कुसुम चाहर द्वारा दी गई
              इन सभी कार्यक्रमों में महासचिव यासमीन शेरानी ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज खान ब्लॉक अध्यक्ष अनु नेकाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष जायदा खान पार्षद आशा रावत तबस्सुम खान रेखा सोलंकी रंजिता हंसा राठौर लीलाबाई हिना शेख शबनम मीर आरिफा ताज मंसूरी आदि उपस्थित रही