मध्यप्रदेश में गौमांस कर मुक्त करने के बाद सरकार की खिल्ली उड़ी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने किया विरोध, ज्ञापन दिया
रतलाम। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार गौ मांस को कर मुक्त करने के फैसले को लेकर खुद उलझती जा रही है जिसे लेकर अब कांग्रेस के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मोहन सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की है ।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना के तहत गो मांस को मध्यप्रदेश में कर मुक्त घोषित किया गया है जिसे लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आपत्ति लेते हुए तत्काल फैसला वापस लेने के लिए मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम कलेक्ट्रेट में एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सोपा है । ज्ञापन के तहत विश्व हिंदू परिषद ने शासन द्वारा जारी अधिसूचना को लेकर आवाज उठाई और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और गोवंशीय पशुओं का मांस ताजा ठंडा टैक्सी फ्री करने की अधिसूचना शासन द्वारा जारी की गई है यह निर्णय केवल मध्य प्रदेश अधिनियम के विपरीत है बल्कि समाज में गहरी असंतोष एवं अशांति फैलाने वाला भी है **गौ मांस पर कर मुक्ति देना वस्तु का गो हत्या को प्रोत्साहित करने जैसा है एक और राज्य सरकार गौ संरक्षण वर्ष बना रही है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार का आदेश शासन की अपनी ही नीतियों एवं हिंदू समाज की आस्थाओं का विरोधाभास प्रदर्शन करता है यह कदम जन भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला है और सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करता है । साथी विश्व हिंदू परिषद देशभर में गौ हत्या का पूर्ण विरोध करता है और इस पर प्रतिबंध करने की मांग करता है हाल ही में राजपत्र में प्रकाशित गौ मांस कर मुक्ति संबंधी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के साथ मध्य प्रदेश में गौ संरक्षण अधिनियम के माध्यम के अनुसार गौ मांस एवं उसकी संतति के मांस पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए छोटे-छोटे जिलों एवं तहसीलों में चल रहे अवैध कसाई खाने जो गौवध कर बड़े शहरों में सप्लाई करते हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाए राज्य एवं जिला स्तर पर कसाई खाना नियंत्रण समिति का गठन का नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए विभिन्न मांस बाजारों में उपलब्ध मांस का रेंडम सैंपल प्रशिक्षण कर गौमांस की मिलावट व विक्रय पर रोक लगाई जाए गौमांस को खाद्य सामग्री की श्रेणी से मुक्त रखा जाए यह हिंदू समाज की आस्था है गोमूत्र एवं गोबर से बने उत्पाद जिसे दीपक ,अगरबत्ती, जैविक खाद आदि को कर मुक्त कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए किसी भी कसाई खाने या परिवहन के दौरान यदि गौ मांस पाया जाता है तो उसकी जांच उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारी द्वारा की जाए तथा अपराध को अत्यधिक गंभीरता से लिया जाए यदि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की इन मांगों को अस्वीकार करते हैं और यह अधिसूचना वापस नहीं लेते हैं तो मध्य प्रदेश में व्यापक असंतोष एवं अशांति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है यह फैसला तत्काल वापस नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
