भाजपा नगर अध्यक्ष की धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर  एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन, भाजपा नेता का जलाया पुतला पद से हटाने की मांग

भाजपा नगर अध्यक्ष की धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर  एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन, भाजपा नेता का जलाया पुतला पद से हटाने की मांग

रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कालेज रोड़ पर भाजपा का जमकर विरोध प्रदर्शन किया ज्ञात हो 
उज्जैन के भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा एक सभा में धर्म और आस्था पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सड़कों पर उतरे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर विरोध किया 

एनएसयूआई का मानना है कि धर्म और आस्था पर इस प्रकार की टिप्पणी समाज को बांटने का कार्य करती है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

इसी के विरोध में आज एनएसयूआई रतलाम द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर नगर अध्यक्ष से सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि आगे भी इस प्रकार की टिप्पणी की गई तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

एनएसयूआई शहर अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने साफ कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। संगठन का उद्देश्य समाज में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना है, और किसी भी प्रकार की धार्मिक टिप्पणी जो समाज की एकता को तोड़ेगी, उसका डटकर विरोध किया जाएगा। 

इस मोके पर प्रदेश महामंत्री आयुष सिंह राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजवता, देवेंद्र संकला,जिला उपाध्यक्ष अश्विन पाल, अनिल जाट, चित्रांश जोशी,गोपाल गुर्जर, सोनू गुर्जर मनीष जाट आदि कई लोग मौजूद थे