लीला पण्डियार बनी अखिल भारतीय तेली महासंघ की प्रदेश महामंत्री

रतलाम। अखिल भारतीय तेली महासंघ की प्रदेश महामंत्री के पद पर लीला पण्डियार शिवगढ को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति यशोदा बेन मोदी राष्ट्रीय महिला संरक्षक, तेली रविकरण साहु राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, तेली बाबुलाल राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेली गिरधारी लाल राठौड़ म.प्र.प्रभारी, तेली राधेश्याम अस्तोलिया प्रदेश अध्यक्ष, कांतिलाल राठौड़ राष्ट्रीय महासचिव, रामलक्ष्मण साहु राष्ट्रीय सचिव, तेली समरथ साहु एड्व्होकेट प्रदेश महासचिव, संघ की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती दिनेश कुमार साहू सिल्लन की सहमति से हुई है। यह नियुक्ति श्रीमती पण्डियार की सामाजिक सेवाओं, कर्मठता, जागरूकता एवं संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए दी गई है।
श्रीमती लीला पण्डियार की नियुक्ति पर इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए स्वागत सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती लीला पण्डियार वर्तमान में भाजपा से जुडी है और सैलाना से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्र.१४ जनपद पंचायत सैलाना की सदस्य भी है।