प्रापटी विवाद को लेकर रात में धनजी बाई के नोहरा में दो पक्षो के बीच चली लाठिया -शहर कांग्रेस नेता समेत अन्य घायल हुए, पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर शुरु की जांच

प्रापटी विवाद को लेकर रात में धनजी बाई के नोहरा में दो पक्षो के बीच चली लाठिया -शहर कांग्रेस नेता समेत अन्य घायल हुए, पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर शुरु की जांच

रतलाम। बीति रात शहर के धनजीभाई के नोहरा में प्रापर्टी विवाद को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों मारपीट हो गई। दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करते हुए जांच शुरु की है। विवाद के दौरान लाठिया और दराते भी चले।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर कांग्रेस महामंत्री शीतल सेन के घर पर चार लोगों ने हमला कर दिया। हमले में शीतल सेन समेत उनका बेटा जयश घायल हो गए। हमला करने वाले उन्हीं के समाज के लोग हैं।
शहर कांग्रेस महामंत्री शीतल सेन ने के अनुसार रात 11 बजे हमारे ही समाज के भरत सेन अपने तीन साथियों के साथ घर आया। दराते व लाठियों से हमला कर दिया। इससे मेरे सीने, अंगूठे और कोहनी में चोट लगने से खून निकलने लगा। उन्होंने लाठी से मेरे 16 साल के बेटे जयश के सिर पर वार किया। बेटे के सिर में तीन टांके आए हैं। बचाव करने आई मेरी मां और पत्नी को भी धमकाया। जान से मारने की धमकी दी। रात में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कर भर्ती किया।
शीतल सेन की रिपोर्ट पर माणकचौक पुलिस थाना ने हमला करने वाले भरत सेन पिता बाबूलाल सेन, मिल सेन पिता बाबूलाल सेन, राजेश पिता बाबूलाल सेन समेत चार अन्य के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया।
इधर विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोग भी रात में थाने पहुंचा। पुलिस ने दूसरे पक्ष के भरत सेन की रिपोर्ट पर शीतल सेन पिता गोविंद सेन, मंजीत सेन पिता शीतल सेन व उनके 16 वर्षीय बेटे के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।
माणक चौक पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष के बीच प्रॉपर्टी का पुराना विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।