रेलवे कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, क्षेत्र में फैली दहशत, लापरवाह वन विभाग की देरी से लोगो की जान जोखिम में, पकडऩे की मशक्कत जारी

रेलवे कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, क्षेत्र में फैली दहशत, लापरवाह वन विभाग की देरी से लोगो की जान जोखिम में, पकडऩे की मशक्कत जारी

रेलवे कॉलोनी घुसा तेंदुआ, क्षेत्र में फैली दहशत
-लापरवाह वन विभाग की देरी से लोगो की जान जोखिम में, पकडऩे की मशक्कत जारी


रतलाम। शहर की रेलवे कालोनी क्षेत्र में तेंदुआ घुसने की सूचना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। यहां अचानक घुसे तेंदुए की वजह से लोग घरों में दुबक गए।  लोगों ने बताया कि तेंदुआ रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी, गांधी नगर और रेलवे कॉलोनी के बीच नाले के समीप दिखाई दिया। तेंदुए के हमले में एक रेलवे कर्मचारी  के घायल होने की भी सूचना है वहीं इस पूरे मामले में लापरवाह वन विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सूचना के कई घंटो बाद भी ना तो कोई कर्मचारी पहुंचा और ना ही कोई अधिकारी।
जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में रविवार दोपहर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना आई। यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फेल गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। कुछ युवकों ने तेंदुए को घर के पीछे नाले के समीप रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी से गांधीनगर की ओर जाते हुए देखा और वीडियो भी बनाए। इंदौर उज्जैन से वन विभाग की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर तेंदुओं को पकड़ने की कोशिश कर रही है।


एक रेल कर्मचारियों को किया घायल

जानकारी के मुताबिक तेंदुए के हमले में सतीश उर्फ बंटी नाम का रेलवे कर्मचारी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे अधिकारी के बंगले पर काम करता था। जब तेंदुआ आया तो  कर्मचारी बगीचे में काम कर रहा था कि तभी तेंदुए ने उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। घायल रेल कर्मचारी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है।


फिर सामने आई वन विभाग की लापरवाही

क्षेत्र में तेंदुए के मूवमेंट की सूचना जब रेहवासियों ने वन विभाग को दी तो लापरवाह वन विभाग के दो कर्मचारी तेंदुए को भगाने के लिए डंडा लेकर पंहुचे जो थोड़ी देर बाद वापस लौट गए। इसके काब करीब दो घण्टे तक कोई भी जिम्मेदार यहां नही पहुचा। इसके बाद जिले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुचे ओर तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग को दोपहर 4 बजे सूचना दी जिसपर करीब 5 बजे दो कर्मचारी हाथों में डंडा लेकर पंहुचे। लेकिन तेंदुए द्वारा कर्मचारी को घायल करने और वीडियो देखने के बाद लौट गए। इसके बाद शाम करीब 6 बजे डीएफओ और कुछ कर्मचारी पंहुचे लेकिन उनके पास भी तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी संसाधन मौजूद नही थे। डीएफओ हाथ मसलते हुए उज्जैन इंदौर से टीम बुलाने की बात करते रहे। रात में उज्जैन की टीम तो पहुच गई लेकिन इंदौर की टीम का इंतजार किया जा रहा है। वही अभी तक तेंदुए के नही पकड़ाने से लोगो मे दहशत फैली हुई है