अमरनाथ यात्रा: खऱाब मौसम भी नही डिगा पाया रतलामियों की आस्था

चार दिन का लंबा इन्तजार किया, छोटा रास्ता बंद हुआ तो लम्बे रास्ते से शुरू की पुन: यात्रा

रतलाम। धर्म के प्रति अगाध आस्था बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों  का इरादा नही डिगा पा रहा है तथा खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालु बाबा के दर्शन करके वापस लौटने की आस में कश्मीर घाटी में ठहरे हुए थे। आज मौसम साफ होने से अमरनाथ यात्रा सुबह से शुरू हुई।
ग़ौरतलब है कि रतलाम से 3 जुलाई को 13 यात्रियों का दल अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था ।ट्रेन के  माँ वैष्णो देवी स्टेशन कटरा देरी से पहुंचने के कारण वे 5 जुलाई को कटरा से श्रीनगर के लिए रवाना हुए।यात्रा में शामिल धर्मेंद्र मिश्रा ने पहलगाम बेस केम्प से बताया कि वे 6 जुलाई को दोपहर 3  बजे श्रीनगर पहुंच गए थे किंतु उन्हें अमरनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं मिला ।दो दिन की वेटिंग थी उसके बाद से ही 3 दिनों से बाबा अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते रुकी रही। जो आज सुबह पहलगाम से शुरू हुई। खऱाब मौसम में बारिश तथा ठंड से वे परेशान हो रहे है लेकिन वापसी का मन नही बनाया। दल में शामिल रवि गुप्ता ने बताया कि बालटाल का रास्ता छोटा है किंतु मौसम ने उस रास्ते की दुर्गति कर दी है। इस वजह से वह लंबे पहलगाम वाले रास्ते से बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे। साथी सुनील गुप्ता ने बताया कि वे लोग खाने पीने तथा ठंड व बारिश से बचने के वस्त्र आदि साथ में ले गए हैं किंतु मौसम बहुत खराब है। उसके बावजूद वे बाबा के दर्शन करके ही वापस लौटेगे। उन्होंने सेना तथा राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के प्रति संतुष्टि जाहिर की।
अमरनाथ दर्शन हेतु पहुंचे यात्रियों में रतलाम के धर्मेन्द्र मिश्रा लोटस सिटी, रविशंकर गुप्ता गुलमोहर कॉलोनी, दीपक जाट सिलावटो का वास, सुनील गुप्ता मित्र निवास कॉलोनी अरविंद वया, कटजूनगर जितेंद्र सोलंकी, दीनदयाल नगर मनीष वाडिया, सिलावटो का वास, रवि रमन जवाहर नगर, मणिलाल सकलेचा, शांतिनिकेतन, प्रज्वल सोलंकी दीनदयाल नगर, प्रतीक सोलंकी शुभविहार कॉलोनी, मनीष पंवार दीनदयाल नगर, रितेश कटारिया न्यू ग्लोबस सिटी आदि आस्था से लबरेज़ है और कह रहे है मौसम कैसा भी हो उनकी आस्था को नही डिगा पाएगा।