जावरा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस ने बरकरार रखी अपनी सीट, ताल में निर्दलीय विनीता परमार ने जीत हासिल की

जावरा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस ने बरकरार रखी अपनी सीट, ताल में निर्दलीय विनीता परमार ने जीत हासिल  की

रतलाम। जिले में 2 वार्डो में हुए पार्षद के उपचुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। नगर पालिका परिषद जावरा के वार्ड क्रमांक 4 के उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने बाजी मारी है। इसी प्रकार ताल में वार्ड पार्षद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।

जावरा के वार  वार्ड 2 से मैदान में उतरी महिला पार्षद प्रत्याशी जन्नत भी पति निजामुद्दीन पेपा ने 13 सितंबर को हुई मतगणना में जीत हासिल हासिल कांग्रेस का परचम लहराया। कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत बी पति निजामुद्दीन ने बीजेपी प्रत्याशी जम्मो बी को 437 मतों से शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत बी को कुल 912 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी जम्मू बी को 475 मत मिले। जन्नत बी एक रिकॉर्ड कायम किया है। जन्नत बी के जीत हासिल करने पर पूर्व नेपाल अध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा के साथ पूर्व पार्षद पेपा पहलवान और अन्य पार्षद कांग्रेस नेता ने विजई महिला पार्षद को बधाई दी।

बता दें कि वार्ड क्र 4 की महिला पार्षद के देहांत होने के  बाद यहां उपचुनाव होना थे। पार्षद के अचानक देहांत होने से पार्षद की जगह खाली हो गई है। इसके लिए 11 सितंबर के उपचुनाव हुए। इस खाली पद के लिए प्रत्याशी जन्नत बी पति निजामुद्दीन ने अपना नामांकन दाखिल किया किया था। दरअसल जन्नत बी पूर्व महिला पार्षद स्वर्गीय सईदा महमूद पेपा की बहु है। सईदा महमूद पेपा की तबियत लंबे समय से नासाज चल रही थी। दो महीने पहले उनके देहांत के बाद से वार्ड खाली पद हुआ था।जिसपर अब कांग्रेस जन्नत बी ने अपना कब्जा जमाया है।

इसी प्रकार ताल नगर परिषद के वार्ड 9 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विनीता परमार ने 231 वोटों से जीत हासिल की। यहां पर मुकाबला बीजेपी व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच रहा। कांग्रेस से कोई उम्मीदवार नहीं था। निर्दलीय प्रत्याशी विनीता परमार को 449 व बीजेपी की सीमा बैरागी को 218 वोट मिले। ताल तहसीलदार कुलभुषण शर्मा ने बताया कि उपचुनाव में 86.76 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। 778 कुल वोटर थे। इनमें से 675 ने मतदान किया।