मंडल की मेहनत को मिला सम्मान: DRM अश्विनी कुमार का मजदूर संघ ने किया भव्य स्वागत, 7 विभागों ने भी जीती शील्ड
रतलाम, 71 वे रेल सप्ताह में वर्ष 2025-26 हेतु पश्चिम रेल्वे के महाप्रबंधक स्तर के दक्षता पुरस्कारों मे रतलाम मंडल को ओवर आल महाप्रबंधक दक्षता शिल्ड सहित 7 अन्य विभागों को मिली दक्षता शील्ड प्राप्त होने पर वेरे मजदूर संघ द्वारा रतलाम स्थित संघ कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्विनी कुमार, डब्लूआरडब्लूडब्लूओ रतलाम अध्यक्षा डॉ अर्चना शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक के एल मीणा, सीनियर डीएसटीई आर एस मीणा, सीनियर डीओएम आलोक चतुर्वेदी, सीनियर डीएमई भजन लाल मीणा, सीनियर डीएमएम अमीर यादव, सीनियर डीओएम जी अभिषेक सिंह, डीएसटीई कंस्ट्रक्शन अभिषेक मिश्रा,डीएसटीई दिव्या पारिख, डीएमई पंकज विजय का सभी विभागों के रेल कर्मचारियों की उपस्थिति में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा स्वागत किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने महाप्रबंधक दक्षता शील्ड रतलाम रेल मंडल के रेल कर्मियों की मेहनत का प्रतिफल बताया है एवं मंडल के सभी रेल कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। मजदूर संघ कार्यालय में हुए स्वागत समारोह में स्वागत भाषण मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने व्यक्त किया। मंच संचालन गौरव संत ने किया। कार्यक्रम में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं गौरव दुबे,बापी चौधरी, गौरव ठाकुर, संदीप मालवीया,इमरान खान, अशोक टंडन, राजेंद्र चौधरी, हेमंत मीणा,अनिल देवड़ा,महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव, जीवन देवी, सुनीता वर्मा आदि उपस्थित थे l
भीषण गर्मी में रेल कर्मचारियों का सहारा बना 'मजदूर संघ', परीक्षा केंद्रों पर की ठंडे जल और ORS की व्यवस्था
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने एक बार फिर अपनी सेवाभावी नियति का परिचय देते हुए रेल कर्मचारियों के हित में एक सराहनीय पहल की है। रविवार, 10 मई 2026 को रेलवे हाई स्कूल में आयोजित कर्मचारी परीक्षा के दौरान संघ द्वारा परीक्षार्थियों के लिए विशेष सहयोग और राहत व्यवस्थाएं संचालित की गईं।
45 डिग्री तापमान में मिली राहत
सहायक मंडल मंत्री एवं प्रवक्ता गौरव दुबे ने जानकारी दी कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और 45 डिग्री के झुलसाते तापमान को देखते हुए, संघ ने परीक्षा देने आए सभी रेल कर्मचारियों के लिए ठंडे पानी, ओआरएस (ORS) और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की। मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष भाई प्रताप गिरि के नेतृत्व में टीम ने सुनिश्चित किया कि परीक्षा के तनाव के बीच कर्मचारियों को शारीरिक रूप से कोई असुविधा न हो। संघ का मानना है कि कर्मचारियों के प्रति यही सेवाभाव संगठन को एक अलग पहचान देता है।
कर्मचारी हित ही संगठन का मुख्य उद्देश्य
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने इस अवसर पर कहा कि वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ सदैव कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सुख-सुविधाओं के लिए संकल्पित है। उन्होंने दोहराया कि लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना ही संघ का प्राथमिक उद्देश्य है। हर परिस्थिति में संघ कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है।
परीक्षा में शामिल हुए सभी कर्मचारियों ने इस मानवीय पहल के लिए मंडल मंत्री अभिलाष नागर और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संगठन ने भविष्य में भी इसी तरह के कर्मचारी हितैषी कार्यों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया है।
