आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन (सीटू) मुद्दे की लड़ाई लड़ता है! - संगठन के पास संघर्ष की ताकत है

रतलाम। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका युनियन (सीटू) रतलाम का जिला सम्मेलन रतलाम प्रेस क्लब में मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन की महासचिव किशोरी वर्मा, विशिष्ठ अतिथि सीटू रतलाम के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पेंशनर्स संघ के सचिव एम.एल. नगावत, गीता राठौर, युनियन अध्यक्ष कृष्णा सोनगरा की अध्यक्षता में किया गया। स्वागत उदबोधन में अश्विनी शर्मा ने बताया कि सीटू देश का एक मात्र ऐसा संगठन है जो श्रमिकों के हक अधिकारों के लिए सरकार से लड़ता है लगातार संघर्ष करता है। शर्मा ने 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि महासचिव किशोरी वर्मा ने सम्मेलन में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 250/ रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता था सीटू यूनियन ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे। संघर्ष करते रहे तो आज 14000/- मानदेय मिल रहा है। बहुत सी मांगें हमने संगठन के माध्यम से हासिल की। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। सेवानिवृत्ति पश्चात पेंशन भी दी जाएं। बिना लड़े हमें कुछ नहीं मिलना है। संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। लड़ेंगे तो जीतेंगे। संगठन के प्रति समर्पित की भावना जारी है।
विशिष्ठ अतिथि एम.एल. नगावत ने कहा कि विभागीय कार्य के अतिरिक्त अन्यत्र योजना के कार्य लिए जाते है। इसका विरोध जरुरी है। शोषण के खिलाफ आवाज उठाना जरुरी है। अध्यक्षीय उदबोधन में कृष्णा सोनगरा ने कहा कि आज जो हमें मानदेय मिल रहा है वह सीटू युनियन के संघर्ष के कारण ही संभव हुआ है। हमें आगे भी अपने हक को पाने के लिए सीटू यूनियन के बैनर तले संघर्ष करना है आवाज उठाना है। सम्मेलन को रणजीतसिंह राठौर, गीता राठौर ने संबोधित किया।
सांगठानिक सत्र दौरान जिला कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संयोजक कृष्णा सोनगरा, कोषाध्यक्ष ललिता गोसर, सह संयोजक तृप्ति शर्मा, सूरज सोलंकी, चंद्रकला राठौड़, संगीता चौहान, सुनिता सिखेडक़र सदस्य मनोनीत किए गए। इसी प्रकार परियोजना 1 में सीमा चौहान अध्यक्ष, किरण चौहान सचिव, रेखा मालवी कोषाध्यक्ष व शकुंतला, यशोदा तनु पंवार को सदस्य मनोनीत किया। साथ ही परियोजना 2 की कमेटी में राजश्री अध्यक्ष, ज्योति सोनी सचिव, सोनिया पंड्या कोषाध्यक्ष, बबिता कटारिया, प्रभा, अनिता, कृष्णा सोलंकी, अनिता रेडा सदस्य बनाए गए। पदाधिकारियों की घोषणा महासचिव किशोरी वर्मा ने की। कार्यक्रम संचालन कीर्ति कुमार शर्मा व आभार ललिता गौसर ने किया। उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने गगन भेदी जोरदार नारेबाजी की।