चालानी कार्रवाई के दौरान सरपंच प्रतिनिधि से अभद्रता का आरोप, ट्रैफिक थाने का घेराव कर विरोध दर्ज कराया

चालानी कार्रवाई के दौरान सरपंच  प्रतिनिधि  से अभद्रता का आरोप, ट्रैफिक थाने का घेराव कर विरोध दर्ज कराया

रतलाम। यातायात पुलिस द्वारा शहर में नियम तोडऩे वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है, और कागजों की चैंकिग की जा रही है। इनके बीच कान फोडू साइलेंसर और हार्न गाडिय़ों से निकाले जा रहे है। जिसके तहत विगत दिनों नायन के सरपंच के पति की बुलेट गाड़ी रोककर उसका साइलेंसर निकाला गया था। चालानी कार्रवाई के दौरान सरपंच प्रतिनिधि ने अपने साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। गुरुवार को सरपंचों ने ट्रैफिक थाने का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान थाने पर थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी नही आए तो सरपंचों ने थाना परिसर में ही धरना दे दिया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी पहुंचे और सरपंचो से बात कर समझाईश देकर उनको रवाना किया गया।


सरंपच संघ अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को दोपहर महू-नीमच रोड कलेक्टोरेट भवन के पास नायन के सरपंच प्रतिनिधि गणेश पंवार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई थी। इस मामले में पंवार ने कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर वे थाने पर पहुचें और अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जब आधे घंटे बाद भी ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी नहीं पहुंचे तो सरपंचों ने थाना परिसर में ही धरना दे दिया। दोपहर करीब १.१५ बजे डीएसपी पहुंचे। उन्होंने आश्वासन सभी से चर्चा कर बताया कि नियम अनुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। और किसी प्रतिदिन से अभद्रता नही की गई और आगे से ध्यान रखा जाएगा। जिसके बाद सदपंच माने।