प्रताप गिरी बने मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष नियुक्त, रफीक मंसूरी हुए सेवानिवृत्त

प्रताप गिरी बने मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष नियुक्त, रफीक मंसूरी हुए सेवानिवृत्त

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद रफीक मंसूरी के सेवानिवृत्ति के के बाद सर्वसहमति से मंडल अध्यक्ष के लिए प्रताप गिरी लोको पायलट रतलाम को नियुक्त किया गया। जिस पर पदाधिकारीयो द्वारा ढोल ढमाको एवं आतिशबाजी से मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
अवसर पर आर.जी.काबर महामंत्री, शरीफ खान पठान अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
सहायक महामंत्री बी.के.गर्ग, मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व मे ऑफीसर क्लब रतलाम मे सभी अतिथियो द्वारा रफीक मंसुरी का शाल, श्रीफल भैंट कर सम्मानित किया गया।
मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रताप गिरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह संगठन की बडी जिम्मेदारी है, सभी के सहयोग व एकजुट होकर संगठन को मजबुत बनाना है।


मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया इसके पूर्व सुबह डीजल शेड रतलाम मे एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे महामंत्री आर.जी.काबर द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया कि न्यू पेंशन स्कीम को बन्द कर ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने हेतु हर संभव प्रयास करने होगें और एकजुट होकर यह लडाई लडनी होगी और जरुरत पडी तो हडताल करना पडेगी। अध्यक्ष शरीफ खान पठान, सहायक महामंत्री बी.के.गर्ग, मंडलमंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष रफीक मंसुरी, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर ने सम्बोधित किया।
इस दौरान जे.सी. बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, संयुक्त मंडलमंत्री चेतन्य चौधरी, रोशनलाल कौशल, सहायक मंडलमंत्री दीपक भारद्वाज, सचिन मिश्रा, महेन्द्र गौतम, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी, सी.डब्ल्यू.सी. गौरव संत, महेन्द्र राठौर, एस.के.यादव, कैलाश नागदे, शाखा सचिव संजय कुमार, गौरव ठाकुर, दीपक गुप्ता, शाखा सचिव, आशाराम मीणा, हिमांशु पेटारे, विशाल गुप्ता, अरविन्द शर्मा, योगेश पाल, अशोक टंडन, अमित चैहान, इमरान खान, सुमित गर्ग, मोहित टांक, रणधीर सिंह गुर्जर आदि सेकडो की संख्या में पदाधिकारी/कार्यकर्ता मौजुद थे।