बड़ावदा के बाफना पर जताया आईजा ने भरोसा, सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बाफना बोले- सबके सहयोग से जैनत्व के संदेश घर-घर पहुंचाएंगे

बड़ावदा के बाफना पर जताया आईजा ने भरोसा, सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बाफना बोले- सबके सहयोग से जैनत्व के संदेश घर-घर पहुंचाएंगे

बड़ावदा। (coverstory24)ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन नाहर व मध्यप्रदेश अध्यक्ष राजकुमार हरण की अनुसंशा का अनुमोदन करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने मध्यप्रदेश अध्यक्ष के लिए  डॉ. प्रदीप बाफना को नियुक्त किया है। बाफना को आगामी दो वर्षों के लिए संगठन के अध्यक्ष पद पर चुना गया है ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे मध्यप्रदेश में संस्था के बैनर तले सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में उन्नति की आशा व्यक्त की है। मध्यप्रदेश के पूर्व महासचिव व राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन ने बाफना का डिजिटल नियुक्ति पत्र सौपतें हुए राष्ट्रीय व मध्यप्रदेश इकाई कि ओर से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जैन ने कहा संगठन सेवा के पथ और  आईजा के रथ पर आप जिनशासन की प्रभावना में अपना सम्पूर्ण योगदान देंगें यही अपेक्षा करता है। संगठन के निवृत्तमान अध्यक्ष राजकुमार हरण ने इस संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल में सबके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सपनों और विजन को पूरा करने के कार्यक्रम व उनके क्रियान्वयन में आपकी सक्रिय भागीदारी से संगठन मजबूत होगा वही हम सब आपके साथ है। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन नाहर ने भी बाफना को बधाई देते हुए कहा कि नया अध्यक्ष नई सोच लेकर आता है जिसे निभाना संगठन के सभी सदस्यों की नैतिक जिम्मेदारी होती है यही संगठन की शक्ति है व संगठन की मजबूती भी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया व राष्ट्रीय चयन समिति के पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बाफना ने कहा कि उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसे वह पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से निभाएंगे उन्होंनें मध्यप्रदेश के सभी जैन पत्रकारों को संगठन स जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में जैन पत्रकारों के साथ मिलकर वे जैन सिद्धांतों को घर-घर पहुँचाएंगें साथ ही समय समय पर प्रदेश के सामाजिक रचनात्मक कार्यों में भी सहभागिता करते हुए आईजा का नाम बुलंदियों पर ले जायेंगें। उल्लेखनीय है कि बड़ावदा के डॉ प्रदीप बाफना 4 दशकों से पत्रकारिता कर रहे है। वही अपने डॉक्टरी पेशे से वे साधु संतों के साथ अन्य सामाजिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते आ रहे है। बाफना को हाल ही में विहार सेवा के लिए सम्मानीत भी किया गया है वही वे जिन शासन की प्रभावना में भी अपना सक्रिय योगदान देते आ रहे है। उनके आईजा प्रदेशाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी ऐसा कहा जा सकता है।