रतलाम जिले की पांच सीट में से  4 पर भाजपा ने जमाया कब्जा, एक सीट पर निर्दलीय विधायक के खाते में

रतलाम जिले की पांच सीट में से  4 पर भाजपा ने जमाया कब्जा, एक सीट पर निर्दलीय विधायक के खाते में

रतलाम। जिले पांच विधानसभा सीटों के नतीजे सामने आ गए है था भाजपा ने 4 सीट पर जीत दर्ज की है तो वही एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा किया है। इसी के साथ कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया हे। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई हैं। 

 शाम तक रतलाम जिले की पांचों विधानसभा से कोन कितने मतों से विजय हुआ इसकी स्थिति साफ हो गई। रतलाम शहर में भाजपा के चेतन्य काश्यप ने 60 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए हे। 
रतलाम ग्रामीण में भाजपा के मथुरालाल डामर ने 34324 मत से जीत हासिल की है। जावरा विधानसभा में भाजपा के डॉ राजेंद्र पांडेय ने 26021 से जीत दर्ज की है।  आलोट विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ चिंतामणि मालवीय 68884 मतों से जीते है इसके साथ ही सैलाना विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस को मात देकर निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार  ने 4618 मत से जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है।

इस प्रकार रहा जिले का रिजल्ट 

 रतलाम ग्रामीण में भाजपा के मथुरालाल डामर 34324 से जीते उन्हें 102968 मत मिले कांग्रेस के लक्ष्मण  डिंडोर को 68644 मत मिले।

रतलाम शहर विधानसभा 220 से भाजपा के चेतन्य काश्यप ने 60708  मत से चुनाव जीता। इन्हे 109656 मत मिले और कांग्रेस  के पारस सकलेचा को 48948 मत मिले।

सैलाना विधानसभा 221 से निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश्वर डोडियार ने  4618 मत से चुनाव जीता। ईन्हें 71219 वोट मिले और कांग्रेस के हर्षविजय  गहलोत को 66601 वोट मिले, वही भाजपा की संगीता चारेल को 41584 मत मिले। इसी प्रकार जावरा विधानसभा 222 से भाजपा के डॉ राजेंद्र पांडेया ने 26021 वोट  से जीत दर्ज की, उन्हें 92019 मत प्राप्त हुए, वही कांग्रेस के वीरेंद्र  सिंह सोलंकी को 65998 ओर निर्दलीय  प्रत्याशी जीवनसिह शेरपुर को 40766 मत मिले।

आलोट विधानसभा 223 से भाजपा के डॉ चिंतामणि मालवीय ने 68884 मतों से जीत दर्ज की। मालवीय को 106762 मत प्राप्त हुए, वही पूर्व सांसद और निर्दलीय उम्मीवार प्रेमचंद गुड्डू को 37878 वोट हासिल हुए।कांग्रेस के मनोज चावला को 33565 मत मिले हैं।