संजय व्होरा बने विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था के अध्यक्ष

संजय व्होरा बने विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था के अध्यक्ष

रतलाम। विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित के चुनाव में संजय वोहरा दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हुए, वहीं उपाध्यक्ष पद पर 2 पदों के लिए प्रगति पैनल के महेंद्र व्यास, अंतिमबाला बिंदल ने बाजी मारी। इसाफ पेनल से उपाध्यक्ष पद के लिए अरविन्द गेहलोत ने भी नामांकन दाखिल किया था। जिसमें महेंद्र व्यास को सबसे अधिक 7, अंतिमबाला बिंदल को 6 व इसाफ पेनल के अरविन्द गेहलोत को 4 मत ही मिले।