नूपुर चौधरी ने संभाला वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का कार्यभार, आल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन ने किया स्वागत

नूपुर चौधरी ने संभाला वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का कार्यभार, आल इंडिया रेलवे अकाउंट स्टाफ एसोसिएशन ने किया स्वागत

रतलाम : रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पद पर नूपुर चौधरी (भारतीय रेलवे लेखा सेवा) ने पदभार ग्रहण किया। आल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन के कम्युनिकेशन सेक्रेटरी व सेवानिवृत्त सीनियर सेक्शन आफिसर लेखा प्रकाश व्यास ने पदाधिकारी के साथ चौधरी का पुष्पहार से स्वागत कर 09-10 नवंबर  को रतलाम में होने वाली आल इंडिया रेलवे अकाउंट्स स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कार्य समिति व द्विवार्षिक सम्मेलन के लिए आमंत्रण-पत्र भी दिया। साथ ही संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया गया। सहायक मंडल वित्त प्रबंधक कृष्ण कुमार, मदनलाल डबरिया, जेठमल रेगर, राजेश मीना सहित वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी  आफाक हुसैन अंसारी, सीएल मीना, एमएल मीणा, भूषण बर्वे, अनिल जैन, ओमश्री कुमावत, किरोड़ीलाल मीणा, रघुनाथ मोहतो आदि उपस्थित थे।