श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था की वार्षिक साधारण सभा, लगातार नौवें वर्ष भी लाभ वाला बजट पेश किया

रतलाम : श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज साख सहकारी संस्था की बरबड़ हनुमान मंदिर पर वार्षिक साधारण सभा हुई। प्रारंभ में संचालक मंडल द्वारा सरस्वती पूजा की गई।
सबसे पहले कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा द्वारा आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया। इसमें लगातार नौवें वर्ष में लगभग एक लाख दस हजार का लाभ बताया गया। उपाध्यक्ष चेतन राजावत ने आगामी वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संस्था ने अपने दो प्रस्तावों को पटल पर रखा, जिसे सभी सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके पश्चात संस्था अध्यक्ष निखिलेश शर्मा ने कहा कि संस्था लगातार नौवें वर्ष में लाभ वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है। संस्था समाज के सदस्यों को अभी तक 51 लाख का ऋण दे चुकी है और उसकी शत-प्रतिशत वसूली भी होती आ रही है। ये सभी सदस्यों के सहयोग व संचालकों के समन्वय के साथ संभव हुआ है।
शर्मा ने बताया कि अभी संस्था में समाज के करीब 200 सदस्य हो चुके हैं। प्रतिवर्ष सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पूर्व वर्ष में दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उपाध्यक्ष सुमन जोशी, संचालक राजकुमार हाड़ा, रोहित पाठक, अरुण व्यास, यश शर्मा, नीता शर्मा, महेंद्र व्यास, समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश शर्मा, मनीष जोशी, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, मधुसूदन राजावत, शैलेश श्रोत्रिय, प्रियेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, डा. यश हाड़ा, डा. रोमा शर्मा, नाविका जोशी, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन अरविंद वत्स ने किया।
-------