मास्टर्स खिलाडय़िों ने जीते 17 स्वर्ण व पांच रजत पदक - पांचवीं मध्यप्रदेश मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता आयोजित

मास्टर्स खिलाडय़िों ने जीते 17 स्वर्ण व पांच रजत पदक - पांचवीं मध्यप्रदेश मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता आयोजित

रतलाम : इंदौर में देवी अहिल्या विश्व विद्यालय खेल परिसर में पांचवीं मध्यप्रदेश मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता हुई। सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रतलाम जिले के मास्टर्स खिला?ियों ने 17 स्वर्ण और पांच रजत पदक जीत कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के सचिव अमानत खान व कोषाध्यक्ष श्रवण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के सबसे वरिष्ठ खिला?ी मोहम्मद अनवर ने 80 वर्ष आयु वर्ग में गोला फेंक, भाला फेंक व चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक जीते। पुरुषों के 65 वर्ष आयु वर्ग में रिटायर्ड डीएसपी प्रेमपालसिंह चौधरी गोला, भाला और हेमर थ्रो में प्रथम रहकर तीन स्वर्ण पदक जीते। इसी आयु वर्ग में दया किशन यादव ने 3000 मीटर रेस वाक, 1500 में स्वर्ण तथा 800 मीटर दौ? में रजत पदक हासिल किया। प्रेम शंकर बौरासी ने 800 व 1500 मीटर में प्रथम रहकर दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। रिटायर्ड डीएसपी बीएल सोलंकी ने 200, 400 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीते। इसी आयु वर्ग में ओमप्रकाश मालवीय ने डिस्क थ्रो में स्वर्ण, लंबी कूद व गोला फेंक में रजत पदक जीता। 40 वर्ष आयु वर्ग में श्रवण यादव ने हेमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के वर्ग में एहतेशाम अंसारी ने गोला व चक्का फेंक में स्वर्ण, भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया। दल के मैनेजर पूरब परवार थे। खिलाडियों की उपलब्धि पर रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश पुरोहित, संयुक्त सचिव इकरार खान, उपाध्यक्ष डा. एसएस मौर्य आदि ने बधाई दी। चयनित खिला?ी धर्मशाला में अप्रैल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चित्र 173 : मध्यप्रदेश मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
00