दिनेश पाटीदार के मनोनयन पर विधायक पांडेय का सम्मान कर जताया आभार

दिनेश पाटीदार के मनोनयन पर विधायक पांडेय का सम्मान कर जताया आभार

पिपलौदा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष पद पर दिनेश पाटीदार के मनोनयन पर नगर व मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निवास पहुँचकर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. पाण्डेय द्वारा नव मनोनीत अध्यक्ष दिनेश पाटीदार व पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा का पुष्पहार, शाल व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि संगठन के निर्णय को सर्वोपरी मानते हुए सभी एकजुटता के साथ संगठन के बताए कार्यो को मिलजुल कर पूरा करे। आप सभी कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम से ही आज यह पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी है वक्त के साथ चेहरे तो बदलते चले जायेंगे लेकिन संगठन कभी बदलने वाला नही है इस लिए धैर्यता व संयमता के साथ सभी आगे बढेगे तो सफलता निश्चित मिलेगी।

बडी संख्या में पहुचे कार्यकर्ता
इस दौरान ओपी जोशी, जोरावर सिंह कुशलगढ, कचरूलाल जाट, कारूलाल डांगी, मुकेश मोगरा, प्रकाश पाटीदार, कांतिलाल पाटीदार, भंवर धनगर, लोकेन्द्र सिंह बडोदा, बाबूलाल साईराम, नरेंद्र जैन, कानाजी धनगर, यशपाल सिंह गिरनार, नाथूलाल बोस, भेरूलाल गुर्जर, नरेंद्र पटवा, महेश बोहरा, प्रफुल जैन, घनश्याम पाटिदार राकोदा, भंवर गिरी गोस्वामी, भागीरथ पाटीदार धामेडी, मनमोहन सिंह राणा, नारायण धनगर, प्रह्लाद चौहान, प्रवीण सिंह, बालाराम मीणा आम्बा, धर्मेन्द्र सिंह बाराखेडा, जानकीलाल पंचेवा, धनपाल भंडारी, लिपेश राठौड आदि बडी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।