मार्च माह का वेतन ओर आयुष्मान कार्ड के काम का भुगतान नहीं होने पर आशा उषा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
रतलाम। रतलाम जिले की आशा उषा कार्यकर्ताओं को समय पर वेतन नहीं मिलने एवं आयुष्मान कार्ड कार्य का भुगतान नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने आशा उषा सहयोगी एकता यूनियन रतलाम जिला इकाई के बैनर तले ज्ञापन सीएचएमओ के नाम दिया। ज्ञापन में बताया गया कि आशा उषा कार्यकर्ताओं को मार्च माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है,वही अप्रैल के 21 तारीख हो गई है लेकिन अभी तक वेतन नहीं आया हैं। वेतन नहीं आने से आशा कार्यकताओं को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड में कार्य करने का भी भुगतान उनको अभी तक नहीं किया गया है। इस संबद्ध में जब लेखपाल को बताया गया तो उनका कहना था कि भोपाल से सॉफ्टवेयर बंद है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप वार्ड में लगाए जाए और पुराने आयुष्मान कार्ड कार्य का भुगतान भी करवाया जाए। अपने वेतन और भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचएमओ के नाम डा संध्या बिलसरे को ज्ञापन दिया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष मीनाक्षी गौड़, महासचिव अनिता काकान्या सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यताओं उपस्थित थी।
