शासन द्वारा बालक बालिकाओं हेतु ऑनलाईन करियर कांउसिलिंग प्रशिक्षण का किया आयोजन

शासन द्वारा बालक बालिकाओं हेतु ऑनलाईन करियर कांउसिलिंग प्रशिक्षण का किया आयोजन

रतलाम। महिला एवं बाल विकास अंतर्गत शासन द्वारा  दिनांक 17 अप्रैल 2025 को एक दिवसीय बाल देखरेख संस्था में निवासरत बालकों हेतु ऑनलाईन करियर कांउसिलिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।  जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा के सफल मार्गदर्शन  एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना नोडल अधिकारी एवं संहायक संचालक कुमारी अंकिता पण्ड्या के नेतृत्व में उक्त ऑनलाइन प्रशिक्षण का लाभ आंगनवाड़ी केंद्र की किशोरी बालिकाओं और उनकी माताओं द्वारा भी लिया गया ।  ऑनलाईन प्रशिक्षण में 10वी एवं 12वी के बाद कई संस्थान, कॉलेज में प्रशिक्षण के बारे जानकारी दी गई। उक्त कार्य में लिपिक यशोदा कुंवर राजावत और टीम का सराहनीय योगदान रहा । 
परियोजना अधिकारियों और सुपरवाइजर्स नीलम वाघेला, ज्योति सोनी, प्रियंका बैरागी इत्यादि द्वारा सहयोग दिया गया । इस प्रकारा कई बालिकाओं का कक्षा 10 और 12वी के बाद करियर के चयन हेतु यह ऑन लाइन प्रशिक्षण सहायक रहा ।