शासन को सद्बुद्धि देने पटवारियो ने किया यज्ञ

शासन को सद्बुद्धि देने पटवारियो ने किया यज्ञ

रतलाम। मध्‍यप्रदेश के पटवारियों की जारी हडताल के नवें दिवस पूरे प्रदेश के सभी जिलों में भरपूर वर्षा एवं शासन की सद्बुद्धि हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। रतलाम जिले के पटवारियों द्वारा धरनास्‍थल पर इस यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के पश्‍चात पटवारी संघ के सदस्‍यों द्वारा ग्राम हरथली में निराश्रित जन की सेवा के प्रकल्‍प नवनिर्मित अपना घर आश्रम जाकर सहयोग प्रदान किया गया।


संभागाध्‍यक्ष हेमंत सोनी द्वारा कहा गया कि आज पटवारी संघ के सभी पटवारियों द्वारा पूरे प्रदेश में किसानों के संकट में होने से यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पटवारी हमेशा से ही किसानों के हित हेतु 24 घंटे तत्‍पर रहता है एवं हर संकट के समय सबसे पहले पहुंच कर उनकी सहायता हेतु कार्य करता है। लेकिन आज के समय में वो इस सरकार की बेरूखी के चलते किसानों से दूर है । लेकिन उनको संकट निवारण हेतु यज्ञ के द्वारा प्रार्थना कर रहे है साथ ही शासन को भी सद्बुद्धि प्राप्‍त हो ताकि पटवारी पुन: किसान हित में कार्य कर सकें। 
इस यज्ञ के आयोजन में मुख्‍य भूमिका पटवारी राजेश भाटी की रही। 
आज के प्रदर्शन में शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय  सचिव हेमंत राय एवं शिक्षक संघ के सुरेश जोशी ने अपना सर्मथन एवं उद्बोधन दिया गया।