इप्का लेबोरेटरी में मनाया महिला दिवस, जोशी का सम्मान

रतलाम : इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड औद्योगिक संस्थान में कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डा. मंगलेश्वरी जोशी, डा. संध्या सक्सेना के आतिथ्य में महिला दिवस मनाया गया। स्वागत कंपनी के एचआर हेड नीरज सक्सेना, क्वालिटी हेड नितिन तिवारी, महिलाकर्मी शिवा अग्रवाल, तृप्ति कटारा, चंचल गुप्ता, संगीता जैन, निरुला सोलंकी, रानू जोशी, शिवानी वर्मा ने किया। डा. मंगलेश्वरी जोशी का शाल, श्रीफल से सम्मान किया। संचालन विक्रम कोठारी ने किया। आभार शिवा अग्रवाल ने माना।