रतलाम: अंगारों पर भारी पड़ी आस्था, हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम का आयोजन धधकते अंगारों पर चले हजारो जायरीन

रतलाम: अंगारों पर भारी पड़ी आस्था,  हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम का आयोजन धधकते अंगारों पर चले हजारो जायरीन

रतलाम/जावरा (कवर स्टोरी24) समीर खान। जिले के जावरा में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी पर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में आयोजित किए जाने वाले चैहल्लुम के तहत चूल का मुख्य आयोजन किया गया। देशभर से आए जायरिनों ने अपनी श्रद्घा का परिचय देते हुए धधकते अंगारों से गुजरकर मुरादे मांगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए थे। करीब 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों ने पूरे आयोजन  पर नजर बनाए रखी।  वहीं केमरो से भी आयोजन पर पूरी नजर रखी गई।  यहा चैहल्लुम का मुख्य आयोजन के तहत धड़कते अंगारों पर जायरीन चले। इसके पहले लक्की ड्रा खोला गया। जिसके माध्यम से 44 दूल्हों का चयन किया गया। जो सबसे पहले  चूल पर से निकले। इसे बाद  बड़ी संख्या में महिला ओ पुरुष  रात भर पर अंगारों पर चलकर अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए। इस धार्मिक स्थल पर सभी समुदाय के लोग पहुंचे थे। वही। बारिश के चलते जायरीनो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते इस बार जायरीनो की संख्या कम रही।

उल्लेखनीय है कि जावरा स्थित हुसैन टेकरी शरीफ पर प्रतिवर्ष मोहर्रम  के 40 दिन बाद चेहल्लुम का आयोजन होता है। जिसमे शिया सम्प्रदाय के लोग भी शामिल होते है। आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था हुसैन टेकरी वक्फ प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा की जाती हैं। यह परम्परा रियासातकाल से निरंतर चली आ रही हैं। सिया समाज के हुसैनी मिशन प्रमुख अफजल मुकादम, मुन्नवर मुकादम ने बताया कि दस दिन तक हज़रत इमाम हुसैन तथा उनके परिवार की शहादत को याद करने के लिए यह आयोजन किया जाता हैं। जिसमें शिया सम्प्रदाय के बहुत से ज़ायरीन शामिल होते हैं। परम्परा के अनुसार चेहल्लुम के दसवें दिन मुख्य आयोजन आग पर मातम मनाया जाता हैं। जिसमें बच्चों से लेकर बुढ़े तक धधकते अंगारों पर से गुजकर हजरज इमाम हुसैन के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं।

चूल के दोरान ये अधिकारी थे मौजूद

हुसैन टेकरी शरीफ पर चैहल्लुम के आयोजन  की व्यवस्थाओ में कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, एएसपी राकेश खाखा, एसडीएम त्रिलोचन गौड़, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, तहसीलदार संदीप इवने, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनिन्द्र गौतम, शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौजूद थे।