श्मशान की राह में भी फर्जीवाड़ा, सीसी सडक़ के नाम पर निकाल लिए ३ लाख से ज्यादा की राशि, सप्लायर ने एक माह पहले ही भेज दी निर्माण सामग्री, पंचायत से निर्माण सामग्री गायब

श्मशान की राह में भी फर्जीवाड़ा, सीसी सडक़ के नाम पर निकाल लिए ३ लाख से ज्यादा की राशि, सप्लायर ने एक माह पहले ही भेज दी निर्माण सामग्री, पंचायत से निर्माण सामग्री गायब

रतलाम। जिले की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा इस कदर हावी हो गया है कि अब भ्रष्टाचारी सचिव और सरपंच श्मशान की राह में भी फर्जीवाड़ा करने लगे है। कई पंचायतों में श्मशान के रास्ते में भी घटिया निर्माण कर दिया गया तो कही श्मशान मार्ग के लिए स्वीकृत राशि को निकाल निर्माण नही किया गया। ताजा मामला रतलाम जिले की ग्राम पंचायत सुजलाना का है जहां सरपंच और सचिव ने श्मशान तक जाने वाले सीसी रोड़ बनाने के नाम पर लगभग तीन लाख रुपए की राशि आहरण करने के बाद भी काम नहीं कराया। वहीं सीमेंट अन्य निर्माण सामग्री सप्लायर से पूछताछ की गई तो उनका कहना है कि जो बिल पास हुए है पंचायत को एक माह पहले ही निर्माण सामग्री भेज दी गई है। लेकिन मौके पर ना तो निर्माण मिला ना ही निर्माण सामग्री नजर आई।

इस संबंध में जब महिला सरपंच से बात की गई तो वो जानकारी नहीं होने का कहते हुए गोलमोल जवाब देने लगी, सरपंच  को तो रोड कस्वीकृति  ओर राशि निकालने की जानकारी भी नहीं थी। इस दौरान उनके परिवार के लोग बताने लगे तब उन्होंने बताया कि राशि निकाली तो हे लेकिन किस काम के लिए जानकारी नहीं। सरपंच और सचिव ने मिलीभगत कर सीमेंट बैग के नाम पर 97200, 39600 का भुगतान कर दिया ओर गिट्टी के नाम पर 80000 हजार, बालुरेट के नाम पर 63000 का भुगतान कर दिया।

https://youtu.be/ZkxV-AGt4HI?si=SyNL_cOSnHNxU3sk
रतलाम जनपद की ग्राम पंचायत सुजलाना की सरपंच एवं सचिव ने ग्राम पंचायत के कोदरपाड़ा में श्मशानघाट तक बनने वाले सीसी रोड़ के लिए मिले ७ लाख में से तीन लाख से ज्यादा की राशि का भुगतान कर दिया। यहां जिन बिलों का भुगतान हुआ है उसमें बालूरेत और सीमेंट और गिट्टी शामिल है। इनता ही नही जिस सामग्री का करीब एक माह पहले भुगतान किया गया है वो पंचायत को सप्लायर द्वारा एक माह पहले ही भेज दी गई। लेकिन निर्माण सामग्री मौके पर नही मिली। इससे पंचायत के सरपंच और सचिव की भ्रष्टाचार  में संलिप्पता साफ नजर आती है।