होली की रात रतलाम में दहशतगर्दी, सड़क पर चले लाठी डंडे ओर तलवार, गुंडे बदमाशो ने जमकर मचाया उत्पात, 3 लोग हुए घायल

होली की रात रतलाम में दहशतगर्दी, सड़क पर चले लाठी डंडे ओर तलवार, गुंडे बदमाशो ने जमकर मचाया उत्पात, 3 लोग हुए घायल

रतलाम। शहर के दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत राम रहीम नगर में सड़क से गाड़ी हटाने की बात पर गुंडे बदमाशो ने जमकर उत्पात मचाया और तलवार, लाठी डंडों से जमकर मारपीट की ओर क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी। दर्जनभर बदमाशो ने हथियारों से घर के बाहर तोड़फोड़ भी की जिसका सीसीटीवी  भी वायरल हो रहा है। हमले में 3 तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायलो में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हे, वही पुलिस ने सिर्फ़ एक आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी इतिश्री कर ली। पीड़ित  ने बताया कि उत्पात मचाने वाले गुंडे क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहते हैं। ओर इन पर पहले से ही कई धाराओं में केस दर्ज हैं। ओर इस इलाके में इनकी गुंडागर्दी चलती है। 

दरअसल मामला दीनदयाल नगर थाने के राम रहीम नगर का है जहाँ रहने वाले दिलीप सुंदवासिया के घर के बाहर क्षेत्र के ही रहने वाले अजय नायक,  सुनील नायक आये ओर गाड़ी साइड में खड़ी करने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को बुलाकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। पीड़ित के परिजन ने बताया कि इन लोगो ने लाठी डंडों के तलवार से हमला किया था। जिसमें 3 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इसके साथ ही एक सीसीटीवी भी वाइरल हुआ हे जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग एक घर के बाहर लाठी डंडों के तलवार से हमला करते हुए नजर आ रहे हे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर थी और मौके से एक युवक को तलवार के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इस मामले में अजय नायक, सुनील नायक,दिनेश नायक सुनील नायक, कुंदन नायक और अक्षय नायक सहित अन्य के खिलाफ bns की धारा 296(a), 115(2),  351(3), 3(5) के तहत केस दर्ज किया हैं।

- यह था पुरा घटनाक्रम


राम रहीम नगर में रहने वाले दिलीप सुंदवासिया ने बताया कि  वह लाण्ड्री की दुकान चलाते  हे। होली की रात मैं मेरे परिवार के लोगो के साथ घर पर था। मेरे घर के सामने रोड पर मेरी एक्टीवा गाडी बड़ी थी तभी शाम 07.30 बजे करीब अजय पिता मगन नायक, सुनिल पिता मगन नायक निवासी ईश्वनगर के दोनो एक मोटर सायकिल से मेरे घर के सामने आए और बोले कि तेरी एक्टीवा गाड़ी रोड पर क्यों खड़ी कर रखी है, तो मैने उनसे बोला कि मैं हटा लेता हूँ, तो उन्होने माँ बहन कि नगी नगीं गालिया देना शुरु कर दिया। मैने गालिया देने से मना किया तो अजय नायक ने उसके हाथ मे ली तलवार से मुझे मारने दौड़ा। जिससे मेरे दाहिने हाथ पर चोट लग गई। विबाद होता देख मेरी मेरी माँ लीलाबाई व भाई प्रेम, व बहन कान्ता ने बिच बचाव किया तो अजय नायक  व सुनिल नायक ने मोबाईल लगाकर इनके साथियों को बुलाया इतने में कुन्दन नायक व दिनेश नायक व अक्षय नायक व इनके अन्य साथी बेसबाल व लठ लेकर मोके पर आ गये जो आते ही माँ बहन कि नंगी नंगी गालिया देने लगे और हमारे साथ मारपीट करने लगे। कुन्दन नायक व दिनेश नायक दोनो साथ में तलवार लिये थे जो कुन्दन नायक ने तलवार से प्रेम को सिर में मार दी जिससे प्रेम घायल हो गया। तथा दिनेश नायक ने तलवार से मेरी माँ के ऊपर भी हमला कर दिया जिससे घायल हो गई। अक्षय नायक व उसके अन्य साथी ने बेसबाल से मोहन, लीलाबाई, सुरेश व सुनिल के साथ भी मारपीट की जिससे मोहन व सुनिल को शरिर पर चोट आई है। इसके साथ ही उन लोगों ने क्षेत्र में दहशत फैला दी और हमें जान से मारने की धमकी देने लगे। 

 घायलों को कराया भर्ती 

क्षेत्र में हुए घटना में घायल प्रेम, कान्ता, सुरेश, मोहन व लीलाबाई व सुनिल को चोट लगने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती  कराया गया है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

त्यौहार के समय राम रहीम नगर में हुई इस तरह की घटना से क्षेत्र में देहशत का माहौल है। खुलेआम गुंडागर्दी ओर तलवार ओर लाठी डंडों से हुए हमले से पुलिस कार्यवाही कर सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस गुंडा अभियान और चेकिंग चलाकर गठित जब्त  करने की बात कहती है लेकिन आये दिन खुलेआम तलवार का प्रदर्शन ओर तोड़फोड़ से पुलिस की पोल खुल रही है।