सुबह-सुबह मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत -दर्जन भर से अधिक घायल -धोलावाढ़ के समीप हुई दुर्घटना, मजदूरी के लिए पिकअप में सवार होकर जा रहे थे आदिवासी, घायलों का अस्पताल में हो रहा ईलाज

सुबह-सुबह मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत -दर्जन भर से अधिक घायल -धोलावाढ़ के समीप हुई दुर्घटना, मजदूरी के लिए पिकअप में सवार होकर जा रहे थे आदिवासी, घायलों का अस्पताल में हो रहा ईलाज

रतलाम। आज सुबह रतलाम-धोलावाड़ रोड पर उमरघाट पर लोडिंग पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलटी खा गया। वाहन में सवार तीन लोगों के मौत की खबर है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष है। कई लोग घायल है। ये सभी सवार मजदूरी के लिए जा रहे थे। घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
 मिली जानकारी के मुताबिक आदिवासी अंचल से मजदूरी पर जाने वाले लोग आज सुबह लोडिंग पिकअप वाहन से जा रहे थे कि बीच रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर धोलावाड़ रोड पर उमरघाट पर पलटी खा गया। वाहन के सड? छोड?र खाई में गिरते ही लोगों की हाहाकार मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को पहुंचे। लोगों ने भागते-दौड़ते मदद कर घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में तीन लोगों के हताहत होने की खबर है जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा रही है। 

घटना के बाद लोग मदद को पहुंचे और खाई में गिरे वाहन से घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक तौर पर  रावटी  थाना पुलिस घायलों की मदद में जुटी होने के कारण विस्तार से जानकारी नहीं दे पाई।  बताते है कि आदिवासी अंचल में लोडिंग वाहनों में मजदूरों को रोजाना ढोया जाता है हाल ही में कलेक्टर ने आरटीओ को ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया था।