खाद के लिए अन्नदाता परेशान,1 बोरी के लिए सुबह से लगे लाइन में, कर्मचारी दुकान बंद कर चले गया, किसानों ने किया हंगामा, बुजुर्ग महिला भी दिखी खाद की लाइन में

खाद के लिए अन्नदाता परेशान,1 बोरी के लिए सुबह से लगे लाइन में, कर्मचारी दुकान बंद कर चले गया, किसानों ने किया हंगामा, बुजुर्ग महिला भी दिखी खाद की लाइन में

रतलाम। जिले में यूरिया संकट से किसान परेशान है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए कई चक्‍कर लगाने पड़ रहे है। वहीं कड़ाके की ठंड में भी किसान देर रात से लाइन में लग कर खाद लेने आ रहा हे लेकिन उसे सिर्फ एक या 2 बोरी देकर रवाना किया जा रहा है। जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त हे। इसी को लेकर सोमवार को मंडी स्थित वितरण केंद्र पर किसान आक्रोशित हो गए और धरना देते हुए नारेबाजी करने लगे। किसानों का आरोप था लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं दिया जा रहा है। और टोकन व्यववस्था में भी धांधली की जा रही हे। हंगामा बढ़ता देख खाद वितरण करने वाला कर्मचारी दुकान बंद कर चला गया। जिससे किसान और भड़क गए। 

दरअसल रबी का सीजन चल रहा है, रबी की तैयारी पूर्ण कर ली गई। वहीं, किसान सुबह से उठकर शाम तक एक ही परेशानी में दिन गुजार रहे है कि गेहूं व अन्य फसलों के लिए खाद की व्यवस्था कैसे की जाए। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार जिलेभर में खाद होने का दावा कर रहे है। सरकार कागजों पर खाद वितरण के आंकड़े प्रस्तुत कर रही है तो दूसरी ओर जमीन पर भूखा प्यासा धूप में परेशान होता किसान खाद के लिए दर-दर भटकता हुआ नजर आता है। किसानों को खाद नगद खरीदना पड़ रही है। इसको लेकर किसान कई जगह प्रदर्शन भी कर रहे हैं।वही खाद की लाइन में बुजुर्ग महिला पुरुष की नजर आ रहे हे।

किसानों को यूरिया खाद के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालत यह है कि एक या 2 बोरी के लिए अन्नदाताओं को कई-कई घंटे तो कई को सुबह से दोपहर तक पंक्तियों में खड़ा रहना पड़ रहा है। इतनी जद्दोजहद के बाद भी एक ही बोरी खाद मिल रहा है।


इधर प्रशासन का कहना है कि गोडाउनों में पर्याप्त मात्रा में खाद आ गया है, सभी किसानों को खाद मिलेगा, इसलिए किसान खाद लेने में जल्दबाजी न करें। किसानों की परेशानी यह है कि उन्हें 15 से 30 किलोमीटर दूर से खाद लेने आना पड़ रहा है। किसानों की मुश्किल यह हे कि समय रहते गेंहू में खाद नहीं डाला गया तो फसल बरबाद होने की आशंका है।


शहर के महू रोड स्थित कृषि मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पर किसानों ने उस समय हंगामा कर दिया जब किसानों को सिर्फ एक बोरी दी जा रही थी। किसानों का कहना हे कि उनके पास 5 बीघा से ज्यादा जमीन हे। किसी के पास 15 तो किसी के पास 20 से ज्यादा बीघा ऐसे में उन्हें सिर्फ 1 या 2 बोरी दी जा रही हैं ।इसको लेकर किसानों ने विरोध करते हुए धरना दे दिया और कृषि अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। 
इस दौरान हंगामा बढ़ता देख सेल्समैन किसी अधिकारी को सूचित किए बिना दुकान का शटर गिराकर चला लगाकर चलता बना जिससे किसान और आक्रोशित हो गए। करीब 1 घंटे बाद मौके पर कृषि अधिकारी नीलम चौहान पहुंची और किसानों से बात की। किसान नेता राजेश पुरोहित ने बताया कि दूर दूर से किसान यह आ रहा हे ग्रामीण क्षेत्रों में खाद वितरण चालू किया जाए, यहां लंबी लाइन लग रही है और किसानों को सिर्फ 1 या 2 बोरी दी जा रही है , वही कई वीआईपी लोगों को बिना लाइन में लगे खाद दिया जा रहा हे, जो टोकन लिस्ट बनाई जा रही हे वो भी कम की बनाई जा रही हैं कुछ लोगों को निजी फायदा पहुंचाया जा रहा हैं उनको बिना लाइन में लगे खाद दिया जा रहा हे। इस पर कृषि अधिकारी ने व्यवस्था बनाने की बात कही और खाद वितरण शीघ्र चालू करने की बात बोली। 


कृषि अधिकरी ने बताया कि यूरिया  का एक रैक और आने वाला है व्यवस्था की जा रही हे। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए किसान जल्दबाजी न करें।