राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष का रतलाम में कई संगठनो ने स्वागत किया, प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान दिया
रतलाम। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया का रतलाम नगर पर टे्रड यूनियन ने स्वागत किया। श्री करोसिया के आगमन पर नगर के विभिन्न स्थानों पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्री करोसिया सर्किट हाउस पहुँचे, जहाँ राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा (ट्रेड यूनियन) के पदाधिकारियों से उनका परिचय कराया गया तथा सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया।
राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ट्रेड यूनियन के नगर अध्यक्ष शुभम डागर द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा (ट्रेड यूनियन), रतलाम द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया एवं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें उनके समक्ष रखी गईं।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिससे समाज में शिक्षा एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, रतलाम के महापौर पहलाद पटेल, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहित तोमर नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, एवं उपस्थित जिला महामंत्री सुदेश बोयात, रवि करोतीय जिला उपाध्यक्ष नितिन फतोरोड, राहुल बिंडवाल, मनीष वेद नगर महामंत्री अजय बली, विकास गिरजे नगर उपाध्यक्ष मिथुन दुलिया, गोपाल कल्याणी, जीतेन्द्र गौरन सहित समस्त कर्मचारी, समाजजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
