मोदी सरकार के शपथ लेते ही भाजपा मे छाया उल्लास पार्टी कार्यालय मे प्रसारण देखा, आतिशबाजी कर मुंह मीठा कराया

मोदी सरकार के शपथ लेते ही भाजपा मे छाया उल्लास पार्टी कार्यालय मे प्रसारण देखा, आतिशबाजी कर मुंह मीठा कराया

रतलाम नई दिल्ली मे देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा गठबंधन सरकार के शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे उल्लास छा गया। पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे कार्यकर्ताओं ने पहले शपथ गृहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की शपथ लेते ही जोरदार नारेबाजी के साथ आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाईयां दी।
मोदी सरकार के शपथ समारोह मे रतलाम से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भी शामिल हुए। पार्टी कार्यालय मे पार्टी जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं मे शपथ ग्रहण समारोह देखा और श्री मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने एवं भाजपा की जीत की खुशियां मनाई।
इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, आई.सेल.प्रदेश  सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष पूजा बोहरा,  सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक करन वशिष्ठ, झुग्गी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीकांत डोसी, पार्षद दिलीप गांधी, हितेश कामरेड सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर भी मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से सीधा प्रसारण का आयोजन किया इसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर अपनी खुशियां मनाई। इस दौरान आतिशबाजी और जोरदार नारेबाजी की गई।