विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, 300 दिव्यांगों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन -पोलो ग्राउण्ड पर दिखाई रंगोली, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा, पुरस्कृत किया गया

विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, 300 दिव्यांगों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन -पोलो ग्राउण्ड पर दिखाई रंगोली, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा, पुरस्कृत किया गया

रतलाम : विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद, रंगोली, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पोलोग्राउंड-नेहरू स्टेडियम पर किया गया। इसमें लगभग 300 दिव्यांगों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव व जनचेतना परिषद अध्यक्ष एमएल दुबे ने दीप प्रज्वलन कर किया। समापन समारोह में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के दिव्यांगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।


उपसंचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि कार्यक्रम में जनचेतना परिषद मूक बधिर व मंदबुद्धि विद्यालय के शिक्षक, सारथी संस्था के पदाधिकारी, लायंस क्लब के  सुनील जैन, उदराह स्कील टेक्नोलाजी, बरगडढ़ विकलांग संस्था, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी रवि जैन, आकाश पथरोड, कैलाश पटेल, संजय चौहान, सामाजिक न्याय से किरण चहान्दे, अभि मईड़ा आदि उपस्थित थे। संचालन जन चेतना मूक बधिर व मंद बुद्धि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश तिवारी ने किया। आभार उपसंचालक सामाजिक न्याय व निश्शक्तजन कल्याण विभाग संध्या शर्मा माना।