खेत चेतना मेले में अधिक से अधिक बच्चो की सहभागिता का लक्ष्य -20 से 23 दिसंबर तक रजत जयंती वर्ष में भव्य होगा यह आयोजन, काश्यप फाउंडेशन व क्रीडा भारती कर रही तैयारियां

खेत चेतना मेले में अधिक से अधिक बच्चो की सहभागिता का लक्ष्य -20 से 23 दिसंबर तक रजत जयंती वर्ष में भव्य होगा यह आयोजन, काश्यप फाउंडेशन व क्रीडा भारती कर रही तैयारियां

रतलाम। क्रीडा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला इस वर्ष रजत जयंती मनाएगा। 25वां खेल चेतना मेला की तैयारियों के संबंध में फाउंडेशन अध्यक्ष और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्कूल संचालकों, प्राचार्यों की बैठक ली। इसमें 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।


काश्यप ने कहा कि खेल चेतना मेले को जब से शुरू किया, तब से उसका मुख्य उद्देश्य अनुशासन और खेल भावना का विकास करने का रहा है। अनुशासन तो क्लास में भी सीखा जा सकता है, लेकिन खेल भावना का विकास खेल ही सिखाता है। यह भावना निरंतर प्रयास करने से विकसित होती है और बच्चों के जीवन में संस्कार के रूप में रोपित हो जाती है। हर खेल का अंत हार से या जीत से होता है। हार से ही बच्चा अगली बार जीतने के लिए सीख लेता है। अवसाद से मुक्ति दिलाना है तो खेलों में रुचि रखना बहुत आवश्यक है। इस संस्कार को डालने का यदि कोई पहला स्थान है तो वह स्कूल है। खेल मेले का उद्देश्य एक ही है, खेल की भावना का बीजारोपण हो। काश्यप ने कहा कि स्कूल प्रबंधन बच्चों को जिस खेल में रुचि हो, उस हिसाब से टीम बनाएं। खेल चेतना मेला में अधिक से अधिक बच्चे सहभागिता करेंगे तो इसका उद्देश्य पूर्ण हो जाएगा।
भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि खेल चेतना मेला का रजत जयंती वर्ष में आयोजित होना गर्व की बात है। मंत्री काश्यप प्रतिदिन समाज में कोई न कोई ऐसा प्रयास करते रहते हैं जो आनंद देता है। खेल चेतना मेला भी ऐसा ही सद्प्रयास है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि 25 वर्ष पहले मंत्री काश्यप द्वारा जो पौधा रोपा गया था, वह आज युवावस्था में है। खेल चेतना मेला का रजत जयंती मनाना सबके लिए ब?ी उपलब्धि है। बच्चा कम उम्र से ही मैदान तक आएगा तो वह आगे तक मैदान से जु?ा रहेगा। खेल चेतना मेला के कई खिलाडी आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में खेल कर शहर का गौरव बढा रहे हैं। बैठक का संचालन सचिव मुकेश जैन ने किया। आभार क्री?ा भारती सचिव अनुज शर्मा ने माना।