भाजपा और भाजयुमो स्वाधीनता दिवस पर निकालेंगे विशाल तिरंगा वाहन रैली

भाजपा और भाजयुमो स्वाधीनता दिवस पर निकालेंगे विशाल तिरंगा वाहन रैली

रतलाम । प्रधानमंत्री रेन्द्र मोदी की भावना अनुसार तिरंगे के प्रति जन-जन मे राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने हेतु भाजपा और भाजयुमो द्वारा नगर मे 15 अगस्त को सुबह 11 बजे दो बत्ती चौराहा से विशाल तिरंगा वाहन रैली आयोजित की जाएगी। रैली का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन करेगे। रैली मे भाजपा के समस्त जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण शामिल होगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा अभियान चलाने के आदेश दिए है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर देश पर प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में भाजपा और भाजयुमो द्वारा सभी जिलों मे तिरंगा यात्राए निकाली जा रही है। रतलाम मे तिरंगा वाहन रैली के दौरान सभी युवा हाथ मे झंडा थामे भारत मॉ की जयघोष करते हुए चलेगे। भाजपा और भाजयुमो के समस्त पदाधिकारियों ने शहरवासियों विशेषकर युवाओं से रैली मे अधिक से अधिक उपस्थित होकर राष्ट्र भक्ति का परिचय देने का आव्हान् किया है ।

भारत माता उद्यान में होगा समापन

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत के अनुसार तिरंगा वाहन रैली दो बत्ती से गर्ल्स कॉलेज, छत्री पुल, नगर पालिक निगम, आरोग्यम हॉस्पिटल , नाहर पूरा, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, अलकापुरी चौराहा पहुँचेगी। इसके बाद भारत माता उद्यान में समापन होगा ।