सरवन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

सरवन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

 रतलाम। आदिवासी समाज के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सरवन में उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवा संगठनों की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन-संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और जनजातीय समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं ने बिरसा मुंडा के संदेश“उलगुलान और स्वाभिमान”को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती मनाना केवल समारोह नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प है। कार्यक्रम में उपस्थित  जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भारत आदिवासी पार्टी जिला अध्यक्ष चंदू मईडा सरपंच विश्राम  निनामा सरपंच कांतिलाल दामा रामलाल मईडा प्रभूलाल  निनामा राजू  गणावा  प्रकाश  मईडा   बकशू राम खराडी संजय मईडा लक्ष्मण मईडा जीवन सिंघाड़ा सुरेंद्र डिंडोर दुला खराडी  शांतिलाल देवडा जीतू मईडा  जीवन दामा राकेश  राठौड  रमेश चरपोटा पवन दामा सुनील  भावर  दिलीप निनामा सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।