मुखर्जी नगर, विरियाखेडी सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुखर्जी नगर, विरियाखेडी सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रतलाम : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने मुखर्जी नगर, विरियाखे?ी में विधायक सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से नागरिकों को काफी सुविधा होगी। अब वे अपने मांगलिक व अन्य कार्यक्रमों को सुविधाजनक रूप से अपने घर के निकट ही संपन्न कर पाएंगे।
अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन दिया। निलेश गांधी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, रामू भाई डाबी, सपना त्रिपाठी, देवश्री पुरोहित आदि उपस्थित थे।