करनी सेना परिवार ने किया फोरलेन जाम, हरदा में जीवनसिंह की गिरफ्तारी का विरोध, पुलिस ने रास्ता खुलवाने किया बल प्रयोग

रतलाम। हरदा में जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के विरोध में रतलाम में भी करनी सेवा परिवार के द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किया गया है। वही रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।
यहां पर करणी सैनिकों द्वारा सबसे पहले रतलाम जावरा फोरलेन पर चक्काजाम किया गया। इसके साथ ही यहां विरोध करते हुए सेजावता फंट पर दोनों सड़कों को जाम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीवनसिंह के समर्थक एकत्रित हुए और नारेबाजी की। यह फोरलेन बंद होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ओर पुलिस ने एक तरफ का का रोड खुलवाया। इसके साथ ही उनके विधानसभा क्षेत्र जावरा में भी फोरलेन जाम किया गया। यहां जोयो होटल के सामने फोरलेन पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक एकत्रित हुए इस दौरान यहां भी दोनों साइड लम्बा जाम लगा हुआ है।
एंबुलेंस को दिया रास्ता
जावरा में प्रदर्शन के दौरान करनी सैनिकों दोनों साइड से फोरलेन जाम कर दिया था इस दौरान यहां पर लंबा जाम लग गया था
प्रदर्शन के दौरान मरीज को लेकर निकल रही एम्बुलेंस को रास्ता भी दिया गया।