आज रतलाम में होगी भजन संध्या, गंगा घाट की तर्ज पर होगी महाआरती, 10 हजार दीपों से महाआरती का लाभ लेंगे रतलामी

आज रतलाम में होगी भजन संध्या, गंगा घाट की तर्ज पर होगी महाआरती, 10 हजार दीपों से महाआरती का लाभ लेंगे रतलामी

पहले भजन संध्या फिर गंगा घाट  की तरह होगी महाआरती
-रामनवमी पर रतलाम राममय, 10 हजार दीपों से महाआरती का सौभाग्य श्रद्घालुओं को मिलेगा
रतलाम। शहर में रामनवमी के अवसर पर आज शाम ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है और इस दौरान भव्य महाआरती और भजन संध्या आकर्षण का केन्द्र रहने वाली है। शहर में पहली बार एक साथ 10 हजार दीपों से महलवाड़ा द्वार के बाहर गंगा घाट की तरह आरती होगी तो इस आरती में मुख्य रुप से बनारस के 10 पंडितों का दल रहेगा। इससे पहले संगीतकार सिद्घार्थ काश्यप की भजन संध्या भक्तिमय माहौल बनाएगी।
महलवाड़ा पर होने वाली महाआरती में समन्वय परिवार भारत माता मंदिर हरिद्वार से आए गंगाजल का उपयोग होगा। बनारस के गंगा घाट का आरती दल और रतलाम के राम भक्त एक साथ महाआरती करेंगे। आरती से पहले मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप के मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।
समिति अध्यक्ष गोविंद काकानी ने बताया कि प्रभु श्रीराम की महाआरती के लिए उपस्थितजनों को दीपक व भोग की थाल श्रीराम जन्मोत्सव समिति उपलब्ध कराएगी। प्रभु को 21000 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। आरती करने वाला हर व्यक्ति प्रभु को भोग लगा सके, ऐसी व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। आरती की थाल तैयार करने का कार्य समिति द्वारा किया गया है। प्रभु को लगने वाले भोग के लिए शुद्ध घी के लड्डू तैयार किए गए हैं। महाआरती में शहर के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो, उसके लिए समाज प्रमुखों के साथ महिला मंडल द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमंत्रण दिए गए हैं। समिति सदस्य मोहनलाल भट्ट, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, संजय व्यास, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, अनिल पोरवाल, राकेश नागर, मनोहर प?ियार, महेश डोडियार, सुदीप पटेल, प्रद्युम्न मजावदिया आदि ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

-हर्षोल्लास से मनाएं पर्व - काश्यप
राम नवमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाने को लेकर सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पार्षद व महामंत्री की बैठक ली। इसमें सभी से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तरह श्रीराम नवमी पर्व धूमधाम से मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही अपने क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी सहभागिता करें। महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रहलाद राठौ?, गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, आदित्य डागा आदि उपस्थित रहे।



-यज्ञ की पूर्णाहुति कल, कन्या भोज होगा
आफिसर्स कालोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय एक कुंडात्मक यज्ञ का आयोजन रतलाम राज्य की कुलदेवी नागणेचा माता के समक्ष किया जा रहा है। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पं. राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद 108 कन्याओं को भोजन कराया जाएगा।