रावटी से रतलाम पहुंचे खाटू श्याम भक्तो का स्वागत किया

रावटी से रतलाम पहुंचे खाटू श्याम भक्तो का स्वागत किया

रतलाम। बाबा श्याम रोटी नरेश खाटू श्याम बाबा के तीर निशान एवं एवं उनका शीश लेकर रावटी से पैदल श्याम प्रेमी रतलाम सगोद रोड होते हुए सखवाल नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुची। इस दौरान हिन्दू राष्ट्र महासभा संगठन की भारती यादव राष्ट्र संगठन मंत्री के नेतृत्व में पदाधिकारी ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत। यह यात्रा सखवाल नगर रतलाम पर समाप्त हुई एवं यहां पर तीन निशान चढ़ाए गए। इस अवसर पर राष्ट्र संगठन मंत्री मुकेश राठौर, राष्ट्र महासचिव मनीष पांडे, प्रदेश प्रभारी नितिन पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र पुरोहित, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमारी, महिला प्रदेश  अध्यक्ष प्रिया विजय सोलंकी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, राजा शर्मा, दिनेश मालवीय, कुणाल राठौड़ आदि उपस्थित थे। उक्त  जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र पुरोहित द्वारा प्रस्तुत है।