मानवाधिकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर APCR रतलाम के जिला अध्यक्ष ज़ुबैर बरकाती भोपाल में सम्मानित

मानवाधिकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर APCR रतलाम के जिला अध्यक्ष ज़ुबैर बरकाती भोपाल में सम्मानित

भोपाल/रतलाम।भोपाल में आयोजित 'एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स' एपीसीआर के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रतलाम जिले को गौरवान्वित करने वाला पल सामने आया है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और मानवाधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में धरातल पर उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एपीसीआर रतलाम के जिला अध्यक्ष मोहम्मद ज़ुबैर बरकाती को विशेष अवार्ड से नवाजा गया है। सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अपूर्वानंद और पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद अदीब साहब जैसी देश की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में जुबेर बरकाती को मंच पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

संवैधानिक हक की लड़ाई को मिली मजबूती, जिले भर से मिल रही बधाइयाँ 

"फॉर जस्टिस" थीम पर आधारित इस सम्मेलन में रतलाम की पूरी एपीसीआर टीम के साथ-साथ जिला अध्यक्ष ज़ुबैर खान बरकाती के प्रयासों की वरिष्ठ न्यायविदों द्वारा सराहना की गई। यह सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जुबेर बरकाती ने कहा कि यह अवार्ड टीम की मेहनत और पीड़ितों को संवैधानिक अधिकारों के तहत न्याय दिलाने के संकल्प की जीत है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर रतलाम के वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्ध जनों और सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें निरंतर जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।