जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी बढाने पर जोर, जिला पंचायत सीईओ ने स्वैच्छिक संगठनों से सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा, जन अभियान परिषद की समीक्षा भी की
रतलाम। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिक संगठनों के सशक्तिकरण हेतु ‘पंख’ कार्यक्रम के अंतर्गत सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत परिसर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की डायरेक्टरी तैयार कर उनके कार्यों को विस्तार देना एवं क्रियान्वयन को सुदृढ बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्थित बरगद के पे? पर जीवदया हेतु सकोरे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया।
बैठक में सुश्री वैशाली जैन ने स्वैच्छिक संगठनों से जल गंगा संवर्धन अभियान, जनगणना, ज्ञानोदय अभियान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता, वृहद पौधारोपण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी निभाने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी ब?ाने में स्वैच्छिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग एवं पारंपरिक जल स्रोतों जैसे बाव?ियों के संरक्षण एवं स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने म.प्र.जन अभियान परिषद की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, नशामुक्ति अभियान, सृजन, लोककला, रोजगार एवं पर्यावरण से संबंधित स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त कर शासन की योजनाओं में भागीदारी, क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा, समाधान और सुधार पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी स्वयंसेवी संगठनों की एक समग्र डायरेक्टरी तैयार की जा रही है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं का सूचीकरण किया जाएगा। इस दौरान परिषद की योजनाओं की विस्तृत जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार ने स्व-गणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया तथा विभागीय अधिकारी उपसंचालक कृषि आर.के. सिंह, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री भारती डांगी, स्वास्थ विभाग से डॉ. वर्षा कुरील, डॉ. शिरीन खान, वन विभाग से एस.आर. नर्गेश, शिक्षा विभाग से जितेन्द्र जोशी के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। बैठक में परिषद के विकासखंड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, शिवशंकर शर्मा, निर्मल अमलियार, युवराज सिंह पंवार, रतनलाल चरपोटा, लेखापाल महावीर दास बैरागी, विजयेश राठौड सहित समाजसेवी एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
