विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सागर उद्यान में किया पौधो का रोपण -145 पौधो का नगर के विभिन्न स्थानों में हुआ रोपण, पर्यावरण को सहेजने की ली शपथ
रतलाम। हमें इस धरती पर जीवित रहना है तो हमें पर्यावरण की रक्षा करना होगी क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही हम व इस धरती के मानव व अन्य प्राणी जीवित रह पायेगें।
उक्त उद्गार निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अमृत सागर उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि नगर निगम रतलाम का चौतरफा विकास कर रही है तो नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने नगर को हरियाली से आच्छदित करने में अपना योगदान दें। नागरिक अपने जन्म दिवस या शुभ अवसरों पर एक पेड लगाकर उन्हे सहेजने का संकल्प जरूर लें साथ ही पेयजल का अपव्यय ना करते हुए जल स्त्रोतों की प्राचीन धरोहर बावडी, कुएं व तालाबों का संरक्षण करें। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने उपस्थितों को पर्यावरण सहेजने की शपथ दिलाई। इसके अलावा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये जाने वाले पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने किया।
स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी एवं क्षेत्रिय पार्षद विशाल शर्मा ने कहा कि आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को हर्षोल्लास से पूर्व विश्व में मनाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा पर्यावरण को सहेजने हेतु पुरे प्रयास किये जा रहे हैं नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पे? का स्वरूप प्रदान करें।
आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी एवं क्षेत्रिय पार्षद विशाल शर्मा अपने निवास से साईकिल चलाकर पंहूचे व नागरिकों को पर्यावरण सुधार में योगदान देने का संदेश दिया।
मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर ने इस अवसर पर नागरिकों को एक पे? मॉं के नाम के तहत पौधा रोपण कर उसे सहेजने का आव्हान किया ताकि रतलाम नगर हरियाली से आच्छदित हो।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती मनीषा चौहान, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, हार्दिक मेहता, राजेश माहेश्वरी, विजयसिंह चौहान, संजय कसेरा, स्वच्छता अधिकारी ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, सिटी मैनेजर ललीता नरडे , उद्यान पर्यवेक्षक अनिल पारा, अनिल धाक?, झोन प्रभारी तरूण राठौड, पर्वत हाडे, आशीष चौहान, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अमृत सागर उद्यान में अशोक, अमलतास, कदम, नीम, पाम आदि प्रजाति के 111 पौधो का रोपण किया। इसके अलावा जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड में 5, कारगिल उद्यान में 9, वार्ड 39 मठ में 11 व बाल चिकित्सालय एमसीएच में 9 इस तरह कुल 145 पौधो का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान ने किया व आभार स्वच्छता अधिकारी ए.पी. सिंह ने माना।