आज रात भर निकलेगा ताजियों का कारवां, कल दिनभर ठंडे होने का दौर चलेगा, जावरा में लगभग 250 ताजिए निकलेंगे, इन्हे देखने दूर-दूर से आते है लोग, कल बाजार लगभग बंद रहेगा

आज रात भर निकलेगा ताजियों का कारवां, कल दिनभर ठंडे होने का दौर चलेगा, जावरा में लगभग 250 ताजिए निकलेंगे, इन्हे देखने दूर-दूर से आते है लोग, कल बाजार लगभग बंद रहेगा

जावरा। एक से बढक़र एक ताजिए बनाने और निकालने के लिए मशहूर जावरा में आज पूरी रात ताजियों का कारवां निकलेगा और कल पैलेस मैदान मे छींटे की रस्म के साथ ताजिए ठंडे होंगे। शहर में छोटे-बडे लगभग 250 ताजिए निकाले जा रहे है और यही वजह है कि रातभर इनके निकलने और कल दिनभर ठंडे होने की स्थिति में शहर के मुख्य बाजार लगभग बंद ही रहेगा। रातभर निकलने वाले इन ताजियों को देखने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर दूर से लोग यहा पहुंचते है। ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन ने पूरे इंतजामों की समीक्षा करते हुए व्यवस्था भी की है। 
 मुस्लिम समुदाय द्वारा 10 दिनी मोहर्रम मनाए जा रहे हैं। इसके तहत बुधवार को मोहर्रम की 9वीं की रात 10 बजे ताजिये अपने-अपने मुकाम (इमामबाड़े) से उठे और पुरानी धानमंडी स्थित मध्य भारत के ताजिये को सलामी देने के बाद नगर गश्त पर निकले। जो गुरुवार की अलसुबह अपने-अपने मुकाम पर पहुंचे। गुरुवार रात ताजिये पुन: नगर गश्त पर निकलेंगे जो 18 जुलाई की सुबह तक बाजारों में गश्त करेंगे। मोहर्रम को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी घर से बाहर किसी काम से जा रहे हैं तो याद रखें 17 से 18 जुलाई को मुख्य बाजार में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस ने इसके लिए 8 नो-व्हीकल जोन बनाए हैं।
शहर में यूं तो 50 बड़े इमामबाड़े हैं, जहां से ताजिये उठते हैं लेकिन मोहर्रम पर इनसे भी अधिक मन्नत के ताजिये रहते हैं जो लोगों के द्वारा तैयार किए जाते हैं। इस बार भी मोहर्रम पर गुरुवार को 250 से अधिक ताजिये गश्त में शामिल होंगे। शहर में मोहर्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सजावट से लेकर सबीलें लगाई जा रही हैं। ताजिया कमेटी अध्यक्ष गुलाम मकदूम बाबा ने बताया 17 जुलाई की रात 10 बजे ताजिये अपने-अपने इमामबाड़ों से उठेंगे और नगर गश्त के लिए कतारबद्ध होकर खाना होंगे। जो 18 जुलाई की सुबह 8 बजे पैलेस स्थित कर्बला मैदान पहुंचेंगे। जहां कमेटी अध्यक्ष बाबा व उनके पुत्र सिप्तेन सिद्दीकी, हसनेन सिद्दीकी छींटे की रस्म पूरी करेंगे। पहला छींटा सुबह 8.30 बजे लगेगा। अगले दिन 19 जुलाई की शाम 7 बजे सिर्फ महिला श्रद्धालुओं के लिए कर्बला मैदान क्षेत्र में ही खूंट का आयोजन होगा।

बॉक्स

-इन 8 मुख्य मार्गों में रहेगी वाहनों की नो-एंट्री
17 जुलाई की रात सभी ताजिये इमामबाड़ों से उठकर कर्बला मैदान में इक_े होंगे। इसके बाद यहां से नगर गश्त शुरू होगा। ट्रेफिक इंचार्ज सोनू वाजपेयी ने बताया पुलिस प्रशासन ने 8 नो व्हिकल जोन बनाए है। इस बीच कमानी गेट, नीमचौक, आजाद चौक, सोमवारिया, फूटी बावड़ी, घंटाघर चौराहा, बजाजखाना, गुत्रा चौक में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसके अलावा बड़े भारी वाहनों के लिए रूट प्लान बनाया है।