एक किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एक किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

-ओद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने काटजू नगर से हिरासत में लिया


रतलाम। शहर में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ का क्रम लगातार जारी है। बीती रात को पुलिस को एक और सफलता मिली। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक किलो गांजे के साथ दो युवकों को पकड़ा।
बीती रात को औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली की दो युवक एक मोटर साइकल पर काटजू नगर से सवार होकर किसी को देने जा रहे हे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने रात करीब तीन बजे काटजू नगर में घेराबंदी कर एक मोटर साइकल पर सवार दो युवकों को पकड़ा।

इनके पास से एक किलो ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। पकड़े गए युवकों में एक कटजूनगर निवासी लोकेंद्र राठौर और उसका साथी सूरज खराड़ी निवासी ग्राम गराड़ थाना सरवन है। यह दोनो को काटजू नगर में एक खंडहर के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक यह गांजा सूरज खराड़ी अपने गांव से लेकर आया था। सूरज अपने गांव के पास जंगल में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाया करता है। यह दोनों अवैध गांजा किसको देने जा रहे थे। इसकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया हैं।