पलसौडी में निवेश क्षेत्र को लेकर फिर हुआ विवाद, ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, 3 पुलिसकर्मी घायल, आंसू गैस छोड़ी, कई ग्रामीण हिरासत में

पलसौडी में निवेश क्षेत्र को लेकर फिर हुआ विवाद, ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, 3 पुलिसकर्मी घायल, आंसू गैस छोड़ी, कई ग्रामीण हिरासत में

रतलाम। जिले के गांव पलसोड़ी में निवेश क्षेत्र को लेकर अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान पुलिस और ग्रामीण आमने सामने हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा ओर आंसू गैस के गोले दागने पड़े, इस दौरान 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक महिला पुलिसकर्मी  के सिर में गंभीर चोट भी लगी है। वही पत्थरबाजी करने वाले कई ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
सूचना4 पर  इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। मौके पर कई थाने के टीआई ओर sdm सहित तहसीलदार भी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि रतलाम में। 1700 हेक्टेयर भूमि पर निवेश  क्षेत्र को लेकर लंबे समय से कार्य चल रहा है और इसको लेकर आदिवासी बहुल क्षेत्र में विरोध भी हो रहा है। को लेकर लंबे समय से चल रहा है । पलसोड़ी सहित आसपास के चार से पांच गांवों की करीब 1700 हेक्टेयर भूमि को प्रस्तावित निवेश क्षेत्र में शामिल किया गया है। इस निवेश क्षेत्र के विरोध में ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। ओर कई बार धरना भी दे चुके हे। ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना से उनकी कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्र प्रभावित होंगे। उन्हें विस्थापन का सामना करना पड़ेगा।